फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: रोज बस पांच मिनट निकाल लें समय, 40% तक इस बीमारी का कम हो जाएगा खतरा; आज से ही करें शुरुआत

Mon, 24 Feb 2025 07:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Feb 2025 07:38 PM IST
सार

एक हालिया शोध में पाया गया है कि प्रति सप्ताह केवल 35 मिनट की मध्यम से जोरदार शारीरिक गतिविधि आपको डिमेंशिया से बचाए रखने में मददगार हो सकती है। ये हर रोज सिर्फ पांच मिनट व्यायाम के बराबर है। 

विज्ञापन
35 minutes of moderate physical activity per week lower 41% risk of dementia
डिमेंशिया से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : freepik.com

उम्र बढ़ने के साथ कई प्रकार की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। समय के साथ हड्डियां-मांसपेशियां तो कमजोर होती ही हैं साथ ही आपके मस्तिष्क स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर शुरू हो जाता है। 55 से अधिक उम्र के लोगों में अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया होने का खतरा बढ़ता जाता रहा है।



अल्जाइमर रोग के कारण समय के साथ आपकी याददाश्त, सोचने-सीखने और समझने की क्षमता कम प्रभावित होने लगती है। अल्जाइमर रोग पर अगर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण  आपको डिमेंशिया हो सकता है। अल्जाइमर का कोई इलाज नहीं है, इसलिए जरूरी है कि आप कम उम्र से ही बचाव के कुछ उपाय जरूर करते रहें। 

अल्जाइमर और डिमेंशिया से बचाव के लिए हाल ही में एक अध्ययन के आधार पर विशेषज्ञों ने एक कारगर तरीका बताया है जिससे इस रोग के खतरे को 40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

(ये भी पढ़िए: बुढ़ापे की इस बीमारी का अब तक नहीं है कोई इलाज, कम उम्र से ही शुरू कर दीजिए बचाव के उपाय)

35 minutes of moderate physical activity per week lower 41% risk of dementia
नियमित व्यायाम जरूरी - फोटो : Freepik.com

पांच मिनट के दैनिक अभ्यास से भी मिल सकता है लाभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बीमारियों से बचे रहने के लिए फिटनेस पर ध्यान देते रहना और नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाना बहुत जरूरी है। हालांकि ऑफिस और अन्य काम में व्यस्तता के कारण ज्यादातर लोग व्यायाम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आपके थोड़ी अच्छी खबर है। आप दिन में बस पांच से दस मिनट की शारीरिक गतिविधि के माध्यम से भी डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। 

क्या आपको लगता है कि स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के मामले में बदलाव लाने के लिए पांच मिनट का समय पर्याप्त नहीं है?

35 minutes of moderate physical activity per week lower 41% risk of dementia
डिमेंशिया से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com

डिमेंशिया से बचाव के लिए क्या करें?

एक हालिया शोध में पाया गया है कि प्रति सप्ताह केवल 35 मिनट की मध्यम से जोरदार शारीरिक गतिविधि आपको डिमेंशिया से बचाए रखने में मददगार हो सकती है। ये हर रोज सिर्फ पांच मिनट का व्यायाम है। शोधकर्ताओं ने पाया कि खुद के लिए रोजाना बस कुछ मिनट ही निकालकर आप भविष्य में मस्तिष्क की इस गंभीर बीमारी से बचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
35 minutes of moderate physical activity per week lower 41% risk of dementia
उम्र बढ़ने के साथ डिमेंशिया का खतरा - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

द जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल डायरेक्टर्स एसोसिएशन में प्रकाशित इस शोध में जॉन्स हॉपकिंस के वैज्ञानिकों ने बताया कि रोजाना औसत पांच से 10 मिनट की गतिविधि करने वाले लोगों में डिमेंशिया विकसित होने का खतरा 41 फीसदी तक कम हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं आपकी शारीरिक गतिविधि जितनी अधिक होगी, डिमेंशिया होने  का जोखिम उतना ही कम होगा।

अध्ययन से प्राप्त डेटा देखें तो पता चलता है कि जिन प्रतिभागियों ने प्रति सप्ताह 35 से 69.9 मिनट तक शारीरिक गतिविधि की, उनमें मनोभ्रंश का जोखिम 60% कम था। 70 से 139.9 मिनट प्रति सप्ताह की श्रेणी वालों में 63% कम और 140 से अधिक मिनट प्रति सप्ताह की श्रेणी में 69% तक इसका जोखिम कम देखा गया है।

विज्ञापन
35 minutes of moderate physical activity per week lower 41% risk of dementia
डिमेंशिया से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com

इन उपायों पर भी दें ध्यान

विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आमतौर पर प्रति सप्ताह 150 मिनट की मध्यम गतिविधि की सलाह दी जाती है। हालांकि ज्यादातर लोगों के लिए ये टास्क भी कठिन हो रहा है। शारीरिक गतिविधि के मामले में "कुछ नहीं से कुछ बेहतर" भी ठीक हो सकता है। पांच से 10 मिनट की गतिविधियों के अलावा कुछ अन्य तरीकों से भी आप भविष्य में डिमेंशिया के खतरे से बच सकते हैं।

  • स्वस्थ आहार लें: हरी सब्जियां, फल, नट्स, ऑलिव ऑयल और मछली का सेवन करें।
  • पर्याप्त नींद लें: रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद मस्तिष्क के लिए जरूरी है। नींद की कमी से अल्जाइमर रोग होने का खतरा रहता है।
  • दोस्तों और परिवार के साथ समय अधिक समय बिताएं और अपनी पसंदीदा चीजें करें।
  • उच्च रक्तचाप और डायबिटीज को कंट्रोल रखना भी आपके लिए जरूरी है।
  • विटामिन डी और बी12 मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आहार में इन पोषक तत्वों की मात्रा सुनिश्चित करें।



---------
स्रोत और संदर्भ
Moderate-to-Vigorous Physical Activity at any Dose Reduces All-Cause Dementia Risk Regardless of Frailty Status


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed