लोहे की चीजों में जंग लगना आम बात है, ये तो आपने भी देखा ही होगा। और इसका सबसे बड़ा कारण होता है नमी या लोहे की उस चीज पर लगातार पानी का पड़ना। दरअसल, अगर किसी लोहे की चीज पर लगातार पानी पड़े तो उसमें जंग लग ही जाता है। बाथरूम के नल को ही मान लें। जिस नल से पानी आता है, उसमें कभी न कभी जंग तो लग ही जाता है। अब सवाल ये है कि इस जंग को छुड़ाएं कैसे? अक्सर कई लोगों की यह आदत होती है कि नल में जंग लग जाए तो वे नल को ही बदल देते हैं, ताकि सारा झंझट ही खत्म हो जाए, जबकि इसकी कोई जरूरत नहीं है। अगर नल बहुत ज्यादा पुराना नहीं है तो आप चाहें तो उसपर लगे जंग को हटा भी सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे, जिससे चंद मिनटों में ही आप नल पर लगे जंग को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
{"_id":"6159588f8ebc3e09151df629","slug":"easy-and-best-tips-to-remove-rust-from-bathroom-taps-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: बाथरूम के नल में लग गया है जंग तो न हों परेशान, इन आसान उपायों से चुटकियों में करें साफ","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
काम की बात: बाथरूम के नल में लग गया है जंग तो न हों परेशान, इन आसान उपायों से चुटकियों में करें साफ
Sun, 03 Oct 2021 12:52 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नींबू और गर्म पानी का करें इस्तेमाल
- बाथरूम के नल पर लगे जंग को हटाने का यह सबसे बेहतरीन और आसान उपाय है। इसके लिए सबसे पहले तो आप नींबू और गर्म पानी का मिश्रण तैयार कर लें और इस घोल का एक लेप नल पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए उसे छोड़ दें। इससे नल से बहुत हद तक जंग हट जाता है और जो बच जाए, उसे हटाने के लिए आप क्लीनिंग ब्रश से नल पर 2-4 मिनट तक रगड़ें। इस उपाय से जंग पल भर में गायब हो जाएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
- बेकिंग सोडा को खाने वाला सोडा भी कहा जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने में ही किया जाता है तो आप गलत हैं। इसकी मदद से कई और काम भी किए जा सकते हैं, जैसे नल में लगे जंग को हटाना। अगर आपके बाथरूम में मौजूद नल में जंग लग गया है तो उसे हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो आप तीन चम्मच बेकिंग सोडा, दो चम्मच नींबू का रस और एक कप पानी ले लें और एक घोल तैयार करें। अब उस घोल को जंग वाले हिस्से पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 10 मिनट के बाद आप क्लीनिंग ब्रश से नल को अच्छे से रगड़ कर साफ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सिरका और बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
- जंग हटाने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी एक कारगर उपाय है। सबसे पहले तो आप इन दोनों चीजों का एक मिश्रण बना लें और उससे क्लीनिंग ब्रश को अच्छे से भिगाकर जंग वाले हिस्से पर रगड़ें। इस तरह नल से जंग आसानी से निकल जाएगा।