दिवाली में अगर आप घर की साफ-सफाई से लेकर डेकोरेशन तक के लिए परेशान हैं तो कुछ एप्स आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप वर्किंग हैं और घर की साज-सज्जा और सफाई में बहुत ज्यादा वक्त नहीं दे पा रहे हैं तो ये एप्स आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि ये आपका वक्त बचाएंगे और आपकी समस्या को दूर करेंगे। दरअसल,
दिवाली 2019: घर की साफ-सफाई से लेकर डेकोरेशन तक काम आएंगे ये 5 एप्स, टेंशन होगी दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्बनक्लैप
सोशल मीडिया पर लोगों का सबसे पसंदीदा ऐप अर्बनक्लैप है। इस पॉपुलर ऐप के जरिए लोग घर से लेकर ऑफिस तक को बेहद कम समय में साफ-सुथरा बना सकते हैं। खास बात यह है कि साफ-सफाई के बाद आप इस ऐप की मदद से खुद को खूबसूरत बनाने यानि मेकअप, स्पा, मसाज, पॉर्लर, योगा ट्रेनर जैसी कई सुविधाएं भी ले सकती हैं।
ब्रूमबर्ग
घर की ही नहीं आपके बाथरूम से लेकर किचन, कार्पेट, फर्नीचर, कार तक हर चीज की सफाई आप broomberg से करवा सकते हैं। इतना ही नहीं अपने घर को अपने मन पसंद रंग में पेंट करवाने के लिए तो ये साइट सबसे बेस्ट है। अपने घर की सफाई करवाने के बाद आप पेमेंट के लिए चेक, पेटीएम, कैश ऑन डिलीवरी जैसे कई ऑप्शन्स चुन सकते हैं।
सर्विसिजउतरा डॉट कॉम (servicesutra.com)
यह साइट क्लीनिंग सर्विस के प्रोफेशनल्स के लिए काफी फेमस है। कम समय में बेहतरीन तरीके से साफ-सफाई करने में ये लोग काफी माहिर होते हैं और वो भी आपके बजट के अंदर । दिवाली पर अपने ऑफिस के बिजी शेड्यूल के चलते अगर आप घर की सफाई के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो अच्छा होगा आप पहले से ही इस साइट पर बुकिंग करा लें।
डस्टबस्टर (Dustbusterz)
डीप क्लीनिंग की बात हो या फिर मार्बल पॉलिशिंग हर तरह की साफ-सफाई आप इस ऐप की मदद से करवा सकते हैं।