16 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया ने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे। समय के साथ डिंपल के लुक और पहनावे में काफी बदलाव आता गया जो उनकी फिल्मों में साफतौर पर दिखा। डिंपल कपाड़िया की जिंदगी में काफी उतार-चढा़व थे। तो चलिए आपको डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन पर उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी। शादी करने के बाद डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली थी ताकि वह अपने बच्चों का पालन-पोषण ठीक से कर सकें।
डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की यह तस्वीर उनके बेहतरीन यादगार लम्हों की है।
इस तस्वीर में डिंपल कपाड़िया और सनी देओल एक साथ नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि यह तस्वीर फिल्म के सेट की है।
अब जरा इस तस्वीर को गौर से देखिए। यह तस्वीर फिल्म के सेट की है, जहां पर सनी और डिंपल एक दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं।