फैंस हमेशा सेलेब्स की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक बारे में भी सबकुछ जानने की जिज्ञासा रखते हैं। जिस वजह से आज हम बॉलीवुड की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस शिल्पा के फैंस के लिए लेकर आए हैं उनके घर की कुछ तस्वीरें। आगे की स्लाइड्स में देखें शिल्पा के खूबसूरत होम की कुछ तस्वीरें...
राज कुंद्रा से शादी करने के बाद शिल्पा मुंबई में जूहू इलाके में रहती हैं। शिल्पा जितनी खूबसूरत दिखती है उनका घर भी उतना ही सुंदर है।
घर के ड्राइंग रूम को शिल्पा ने व्हाइट और गोल्डन थीम कलर से डेकोरेट किया है। इसके अलावा जेबरा प्रिंट टेबल बेहद शानदार लग रहा है। आपको बता दें, शिल्पा को एनिमल प्रिंट बहुत पसंद है।
घर के हॉल से लेकर ड्राइंग रूम तक शिल्पा ने अपने घर को बेहद आलीशान तरीके से सजा रखा है। घर के हर हिस्से की सजावट बेहद खास तरीके से की गई है।
ये शिल्पा का बेडरूम है। अपने घर के हर कोने को सुंदर दिखाने के लिए शिल्पा ने पौधों से सजाया है। इसके अलावा शिल्पा के घर में एक फैमिली रूम भी है, जिसमें हर एक चीज कलरफुल, ताकि जो भी वहां बैठे उसका मूड मस्ती भरा रहे।