नेल पॉलिश का उपयोग अधिकांश लड़कियां या महिलाएं अपने नाखूनों को सजाने के लिए करती हैं। इसे नाखूनों पर लगाने के बाद नाखून काफी सुंदर भी दिखाई देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं नेलपॉलिश आपकी कई सारी अन्य आवश्यकताओं की भी पूर्ति कर सकती है। कई बार यदि आपको किसी काम को करना है और उससे संबंधित वस्तु उपलब्ध नहीं हो पा रही है तो नेल पॉलिश का उपयोग करके आप अपना काम पूरा कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए नेल पॉलिश के अन्य उपयोग।
इस तरह से भी करें नेल पॉलिश का उपयोग, सुई में धागा डालना हो जाएगा आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुई में धागा डालना
सुई में धागा डालना इतना आसान नहीं होता है। कई लोग तो बिना चश्मे के इसे डाल भी नहीं पाते हैं। ऐसे में यदि आपको जल्दबाजी है तो आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता ही नहीं है। आप नेल पॉलिश में धागे के एक सिरे को डाल लें, इससे धागा सख्त हा जाएगा और फिर आप आसानी से इसे एक ही बार में सुई में डाल सकेंगे।
लिफाफा चिपकाना
कई बार लिफाफा चिपकाते वक्त हमें गोंद नहीं मिल पाता है, ऐसे में नेल पॉलिश आपके काम आ सकती है। आप आसानी से नेल पॉलिश को लिफाफे के किनारों पर लगा सकते हैं, जिससे कि वे आसानी से चिपक सकें। यह बुरा भी नहीं दिखाई देगा और आपका काम भी बन जाएगा। आपको टैप या गोंद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
जूते के तलवों को रंगे
समय के साथ जूते के तलवे घिसने लगते हैं । ऐसे में आप यदि चाहते हैं कि जूतों को रिटायर न करें और उन्हें नयापन देकर उनका उपयोग करें तो इसके लिए आपको जूतों के तलवे पर कोई भी रंग जो कि आप के जूतों से मेल खाता हो, करके सूखाना होगा। इससे जूतों के तलवों को नया जीवन मिल जाएगा और जब आप जूतों को साफ करेंगे तो वे एकदम नए से नजर आएंगे।
त्वचा की सुरक्षा
हर किसी को हर प्रकार की धातु की जूलरी त्वचा पर सूट नहीं होती है। ऐसे में त्वचा पर खुजली, हरापन आदि समस्याएं होने लगती है। त्वचा को इन समस्याओं से बचाने के लिए यदि आप आर्टिफिशियल जूलरी या कुछ नया ट्राय करने जा रहे हैं तो त्वचा पर पहले पारदर्शी नेल पेंट जरूर लगा लें। ऐसा करने से आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। आप आसानी से अपनी मनचाही जूलरी पहन सकेंगे।