फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मन में आ रहे हैं नकारात्मक विचार, तो ये तरीके कर सकते हैं आपकी मदद

Sat, 03 Apr 2021 04:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 Apr 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
These ways can help you avoid negative thoughts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दुनिया में दो तरह के विचार होते हैं, एक सकारात्मक और दूसरे नकारात्मक। ज्यादातर लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें नकारात्मक विचार काफी ज्यादा आते हैं। ऐसे विचार आने से व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का काम में मन नहीं लग पाता, बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं, कुछ अच्छा महसूस नहीं होता है आदि बहुत कुछ व्यक्ति को गलत लगने लगता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि नकारात्मक विचारों से बचने के लिए क्या किया जाए? तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।

These ways can help you avoid negative thoughts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

समस्या को बढ़ा न बनाए

  • जब कोई समस्या आती है, तो ऐसा नहीं कि वो हमेशा के लिए आपके साथ रहेगी। एक समय के बाद ये समस्या खत्म हो जाएगी। ऐसे में अगर आप किसी समस्या को लेकर चिंता करते हैं और अपने मन में नकारात्मक विचार लाते हैं, तो ये ध्यान रखें कि ये समय भी बीत जाएगा। इसलिए किसी भी समस्या को बढ़ा न बनाए।
These ways can help you avoid negative thoughts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गहरी सांस लें
  • जब भी आपको नकारात्मक विचार आए, तो हमें गहरी सांस लेनी चाहिए। गहरी सांस लेकर सोचें कि आपको किससे क्या कहना है, किससे क्या बात करनी है। वहीं, जब आप गहरी सांस लेते हैं तो इससे आपका मन शांत होने में मदद मिलेगी। साथ ही आपको सोचने का समय मिलेगा। इसलिए नकारात्मक विचारों के आने के समय गहरी सांस लेना फायेदमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These ways can help you avoid negative thoughts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अपनी काबिलियत को समझें

  • सबकुछ समय पर निर्भर करता है। हो सकता है कि ये समय गलत हो जिसकी वजह से आप परेशान हो, चीजें आपके खिलाफ हो। लेकिन आपको कभी अपनी काबिलियत नहीं भूलनी चाहिए, अपने व्यक्तित्व के गुणों को कभी दरकिनार नहीं करना चाहिए। समय चाहे कितना भी गलत हो, लेकिन आपको अपने गुणों को कभी नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन
These ways can help you avoid negative thoughts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

खुद फैसला लेना सीखें

  • आपके मन में चाहे कितने भी नकारात्मक विचार चल रहे हो, लेकिन आपको हमेशा अपने फैसले खुद लेने चाहिए। हालांकि, इसके लिए आपको पहले छोटे-छोटे फैसले लेने चाहिए और जब आपको लगे कि आपके ये फैसले सही साबित होते हैं, तब आप बड़े फैसले भी ले सकते हैं। जब आप खुद फैसला लेंगे तो इससे आपको नकारात्मक विचारों से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed