Dhanteras 2022: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। हालांकि, दिवाली आने में अभी भी कुछ दिन बचे हैं। इस बार 22 और 23 अक्तूबर, 2022 के दिन धनतेरस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ होता है। ऐसे में इस अवसर पर लोग सोने, चांदी, बर्तनों से लेकर वाहनों की जमकर खरीदारी करते हैं। वहीं आज के समय जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में कई लोगों के लिए महंगी वस्तुओं को खरीदना काफी मुश्किल काम हो गया है। वहीं कई चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें धनतेरस के अवसर पर भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों को धनतेरस के मौके पर खरीदना अशुभ माना गया है। शास्त्रों के मुताबिक इन चीजों को धनतेरस के अवसर पर खरीदने से नुकसान काफी बढ़ जाता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में -
Dhanteras 2022: भूलकर भी धनतेरस के दिन न करें इन चार चीजों की खरीदारी, वरना नहीं मिलेगी बरकत
लोहे की वस्तुएं
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक लोहे को शनिदेव का कारक माना गया है। ऐसे में धनतेरस के मौके पर लोहे से बनी चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। लोहे की चीजें खरीदने पर धन कुबेर की कृपा आपके ऊपर नहीं पड़ती है।
नुकीली और धारदार चीजें
धनतेरस के दिन आपको चाकू, पिन, सुई जैसी नुकीली और धारदार चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस के अवसर पर इन्हें खरीदना अशुभ माना गया है।
स्टील से बनी चीजों को खरीदने से बचें
धनतेरस के दिन लोग अपने घरों में स्टील से बनी चीजों को खरीदकर लाते हैं। आपको पता होना चाहिए कि स्टील एक शुद्ध धातु नहीं है। मान्यताओं के अनुसार इस पर राहु का प्रभाव ज्यादा रहता है। धनतेरस के अवसर पर आप प्राकृतिक धातुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
Diwali 2022: दिवाली के शुभ अवसर पर अपने बच्चों को सिखाएं ये जरूरी बातें, भविष्य को उज्ज्वल करने का करेंगे काम
एल्युमिनियम
कई बार लोग धनतेरस के मौके पर एल्युमिनियम से बने सामानों को भी खरीदते हैं। आपको इस धातु से बने सामानों को खरीदने से बचना चाहिए। इस धातु को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।