त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, अभी हाल ही में करवा चौथ बीता है तो अब तैयारी दिवाली जैसे बड़े त्योहार की है। लेकिन इससे पहले 2 नवंबर 2021 के दिन धनतरेस का त्योहार मनाया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछली बार तो इस त्योहार में इतनी रौनक देखने को नहीं मिली। लेकिन उम्मीद है कि इस बार रौनक काफी होगी। इस दिन लोग बाजार जाते हैं और जमकर खरीदारी करते हैं। कोई सोना-चांदी खरीदता है, तो कोई बर्तन खरीदता है क्योंकि इस दिन इन चीजों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस धनतेरस पर शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको दिल्ली के कुछ खास बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप खरीदारी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बाजारों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6177abcc740ec07da66199de","slug":"dhanteras-2021-best-four-shopping-places-in-delhi-on-dhanteras-and-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2021: दिल्ली के इन बाजारों से कर सकते हैं धनतरेस की खरीदारी, सस्ते में मिल जाएगा हर सामान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Dhanteras 2021: दिल्ली के इन बाजारों से कर सकते हैं धनतरेस की खरीदारी, सस्ते में मिल जाएगा हर सामान
Tue, 02 Nov 2021 12:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस 2021
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस 2021
- फोटो : istock
चांदनी चौक
- आप धनतेरस की शॉपिंग के लिए दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में जा सकते हैं। यहां आपको बर्तन, सोना-चांदी, सजावट का सामान और बाकी घर की जरूरत की अन्य चीजें मिल जाएंगी। यहां काफी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं।
धनतेरस 2021
- फोटो : istock
जनपथ
- आप धनतेरस पर अपने लिए अच्छे कपड़े खरीद सकते हैं और इसके लिए आपको दिल्ली में स्थित जनपथ मार्केट का रूख करना पड़ेगा। यहां आपको न्यू ट्रेंडी और फैशनेबल कपड़े बेहद ही कम दाम में मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस 2021
- फोटो : istock
सरोजनी नगर
- दिल्ली में स्थित सरोजनी नगर मार्केट हर किसी का दिल जीतती है। लोग यहां खरीदारी करने जाते हैं। यहां आपको घर की सजावट का सम्मान, कपड़े, दिवाली की झालर, अपनों के लिए गिफ्ट आदि सबकुछ मिल जाएगा और वो भी बेहद किफायती दाम में।
विज्ञापन
धनतेरस 2021
- फोटो : istock
करोल बाग मार्केट
- लोग त्योहारों के मोके पर करोल बाग मार्केट भी जाते हैं। ये मार्केट वैसे तो इलेक्ट्रॉनिक चीजों के लिए जानी जाती है। जैसे- लैपटॉप, मोबाइल फोन, कंप्यूटर आदि। लेकिन यहां और भी कई चीजें मिलती है। जैसे-कपड़े, ज्वेलरी आदि। इसलिए इस धनतेरस खरीदारी करने के लिए ये जगह सही हो सकती है।