Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Constitution Day 2024 Motivational Quotes by Father of Indian constitution dr BR ambedkar Anmol vichar
{"_id":"674408b73076868d6e0ddfea","slug":"constitution-day-2024-motivational-quotes-by-father-of-indian-constitution-dr-br-ambedkar-anmol-vichar-2024-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Constitution Day 2024: संविधान दिवस पर पढ़िए डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रेरणादायक विचार","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Constitution Day 2024: संविधान दिवस पर पढ़िए डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रेरणादायक विचार
Constitution Day 2024 : हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। 1949 में इसी दिन भारत की संविधान सभा ने देश के संविधान को अपनाया था। डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत का संविधान बनाने में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। वे संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष थे।
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया। वह अपने जमाने में संभवत: भारत के सबसे पढ़े लिखे व्यक्ति थे। स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मशहूर एलफिंस्टन कॉलेज से की और पीएचडी की डिग्री कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स से हासिल की थी।
संविधान के महत्व को फैलाने और आंबेडकर के विचारों को फैलाने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की शुरुआत हुई। 2015 में संविधान दिवस पहली बार मनाया गया। इसी वर्ष आंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई गई। बाबा साहेब को समर्पित संविधान दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
संविधान दिवस के मौके पर भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचारों को पढ़ें और जीवन में आत्मसात करें।
2 of 5
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार
- फोटो : Amar Ujala
बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
3 of 5
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार
- फोटो : Amar Ujala
शिक्षा जितनी पुरुषों के लिए आवश्यक है, उतनी ही महिलाओं के लिए भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार
- फोटो : Amar Ujala
जीवन लंबा होने की बजाए महान होना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार
- फोटो : Amar Ujala
कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा जरूर दी जानी चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।