फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj 2021: इस भाई दूज बहनों को दें ये शानदार गिफ्ट, रिश्तों में आएगी मिठास

Sat, 06 Nov 2021 12:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 06 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
bhai dooj 2021 gifts give these best gifts to sisters
भाई दूज 2021 गिफ्ट - फोटो : istock

त्योहारों का समय जब भी आता है, तो हर कोई काफी खुश रहता है। जैसे इन दिनों। पूरा देश दिवाली का त्योहार मना रहा है। लोग घरों में मां लक्ष्मी की पूजा की तैयारियों में लगे हुए हैं और इस त्योहार को यादगार बनाने में लगे हैं। दिवाली के बाद भाई दूज का त्योहार भी आता है, जो भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है। इस साल भाई दूज का त्योहार 6 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन बहन भाई का तिलक करती हैं और बदले में भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं। लेकिन कई बार भाई लोग इस उलझन में रहते हैं कि वे अपनी बहन को क्या गिफ्ट दें? गिफ्ट ऐसा हो, जो उनकी बहन को पसंद आ जाए। ऐसे में अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ बेस्ट गिफ्ट के बारे में बताते हैं जो आपकी बहन को पसंद आ सकता है।

bhai dooj 2021 gifts give these best gifts to sisters
भाई दूज 2021 गिफ्ट - फोटो : istock

पसंद की ड्रेस

  • आप इस भाई दूज अपनी बहन को कोई ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी बहन से उनकी पसंद के बारे में किसी बहाने से जान सकते हैं और फिर भाई दूज के दिन उन्हें वो ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी बहन को काफी अच्छा लगेगा।
bhai dooj 2021 gifts give these best gifts to sisters
भाई दूज 2021 गिफ्ट - फोटो : istock

मेकअप किट

  • लड़कियों को मेकअप करना पसंद होता है और वो चाहती हैं कि उनके पास मेकअप का हर सामान हो। तो ऐसे में इस भाई दूज आप अपनी बहन को एक अच्छी क्वालिटी की मेकअप किट गिफ्ट दे सकते हैं। यकीन मानिए आपकी बहन को ये गिफ्ट पसंद आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhai dooj 2021 gifts give these best gifts to sisters
भाई दूज 2021 गिफ्ट - फोटो : istock

ज्वेलरी

  • आप इस भाई दूज के मौके पर अपनी बहन को कोई ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। सोने, चांदी या आजकल कई अन्य तरह की आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी बाजार में उपलब्ध हैं। आप उन्हें पायल, कान के झुमके आदि कुछ भी गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
bhai dooj 2021 gifts give these best gifts to sisters
भाई दूज 2021 गिफ्ट - फोटो : Pixabay

स्मार्टफोन

  • मोबाइल फोन आज की जरूरत बन चुका है। ऐसे में आप अपनी बहन को इस भाई दूज एक अच्छा सा स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। आपका ये सरप्राइज गिफ्ट आपकी बहन को पसंद आ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed