फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2023 : बसंत पंचमी की पूजा के पहले इस तरह सजाएं घर, दिखेगी त्योहार की रौनक

Wed, 25 Jan 2023 05:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 25 Jan 2023 05:52 PM IST
सार

बसंत पंचमी के दिन की डेकोरेशन इस तरह से होनी चाहिए कि ये लोगों को बसंत का एहसास हो। यानि कि घर सजाते वक्त  ज्यादा से ज्यादा पीले रंगों का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Basant Panchami 2023 : how to decorate home for basant panchami simple idea
बसंत पंचमी

Basant Panchami 2023 : हर साल माघ महीने में आने वाली बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी के दिन मनाया जा रहा है। लोग इस दिन को अपने-अपने तरीकों से मनाते हैं। कोई घर में पूजा आयोजित करता है तो कोई दफ्तर में। ऐसे में अगर आपने भी अपने दोस्तों को बसंत पंचमी की पूजा के लिए घर पर आमंत्रित किया है तो ये खबर आपके लिए है।



अपने घर पर दोस्तों को बुलाने से पहले आज अपने घर की डेकोरेशन जरूर करें। ताकि आपके गेस्ट आपके घर आकर अच्छा महसूस कर सकें। बसंत पंचमी के दिन की डेकोरेशन इस तरह से होनी चाहिए कि ये लोगों को बसंत का एहसास हो। यानि कि घर सजाते वक्त  ज्यादा से ज्यादा पीले रंगों का इस्तेमाल करें। आइए अब देर ना करते हुए आपको भी घर डेकोरेट करने के कुछ तरीके बताते हैं। 

Basant Panchami 2023 : how to decorate home for basant panchami simple idea
घर में बनाएं रंगोली - फोटो : istock

घर में बनाएं रंगोली 

बसंत पंचमी के दिन रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आपने अपने घर पर बसंत पंचमी की पूजा रखी है तो हरे पीले फूलों से या फिर रंगों से रंगोली जरूर बनाएं। इससे घर में सकारात्मकता आती है। 

Basant Panchami 2023 : how to decorate home for basant panchami simple idea
घर में रखें मंगल कलश - फोटो : istock

घर में रखें मंगल कलश

अगर आप बसंत पंचमी के दिन आप अपने घर में सकारात्मकता लाना चाहते हैं तो पीतल, तांबा या कासा का बड़ा कलश लें और इसमें आमपत्र व नारियल डालकर दरवाजे पर रखें। इसे रखना काफी शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2023 : how to decorate home for basant panchami simple idea
पानी पर रखें फूल - फोटो : istock

बसंत पंचमी के दिन आप फूलों से भी घर सजा सकती हैं। ये काफी सुंदर लगता है और इससे घर में पॉजिटिविटी आती है। 

विज्ञापन
Basant Panchami 2023 : how to decorate home for basant panchami simple idea
पूजा की दीवार को फूलों से सजाएं - फोटो : istock
पूजा की दीवार को फूलों से सजाएं 

बसंत पंचमी के दिन जिस दीवार के पास मां सरस्वती का स्थान बनाया गया हो वहां पीले रंग के फूलों से जरूर सजाएं। इससे घर काफी सुंदर लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed