फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असम: बड़ी ही दिलचस्प है हिमंत बिस्व सरमा की लव स्टोरी, पत्नी को पहले ही बता दिया था 'एक दिन मुख्यमंत्री बनूंगा'

Tue, 11 May 2021 04:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 May 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
assam new chief minister Himanta Biswa Sarma love story and lifestyle
Himanta Biswa Sarma - फोटो : facebook

भारतीय राजनीतिक में कई ऐसे चेहरे हुए जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और पूरी ईमानदारी से लोगों का न सिर्फ दिल जीता, बल्कि कई बड़े-बड़े पदों पर विराजमान भी हुए। इन्हीं में से एक हैं असम के नए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा। मुख्यमंत्री हिमंत ने सोमवार 10 मई 2021 को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसके साथ ही असम की राजनीति में इतिहास का एक और पन्ना हिमंत बिस्व सरमा के नाम से लिख दिया गया। लेकिन अब भी कई लोग उनके बारे में बेहद कम जानते हैं। तो चलिए आपको मुख्यमंत्री हिमंत के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

assam new chief minister Himanta Biswa Sarma love story and lifestyle
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : Amar Ujala

दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की लव स्टोरी बड़ी ही दिलचस्प है। महज 22 साल की उम्र में हिमंत को पता चल गया था कि वे एक न एक दिन असम के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे और अपनी मेहनत के दम पर आखिरकार वे 30 साल बाद असम के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं।

assam new chief minister Himanta Biswa Sarma love story and lifestyle
हेमंत बिस्व शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मीडिया से बातचीत के दौरान हिमंत की पत्नी रिनिकी भुयन ने बताया कि ये उस वक्त की बात है जब हिमंत कॉटन कॉलेज में पढ़ते थे। वे उस वक्त से ही मुख्यमंत्री बनने को लेकर आश्वस्त थे। साथ ही हिमंत छात्र जीवन से ही अपने लक्ष्य को लेकर फोकस थे और वे जानते थे कि उन्हें भविष्य में क्या बनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
assam new chief minister Himanta Biswa Sarma love story and lifestyle
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media

रिनिकी बताती हैं कि, जब हिमंत 22 साल के थे और उनकी खुद की उम्र 17 साल थी, तब दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। उस वक्त रिनिकी ने हिमंत से पूछा था कि, मैं अपनी मां को तुम्हारे भविष्य को लेकर क्या बताऊंगी? इस पर हिमंत ने कहा था कि, उन्हें कह दो मैं असम का मुख्यमंत्री बनूंगा।

विज्ञापन
assam new chief minister Himanta Biswa Sarma love story and lifestyle
हिमंत बिस्व शर्मा - फोटो : ANI

रिनिकी हिमंत की ये बातें सुनकर चौंकी जरूर, लेकिन फिर उन्हें एहसास हुआ कि वे जिसके साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही है, उस शख्स के पास अपने तय लक्ष्य, राज्य के लिए सपने और दृढ़संकल्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed