15 अगस्त 1947 का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है, क्योकि इस दिन भारत के लोगों को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। कई सालों तक भारत गुलामी की जंजीरो में जकड़ा रहा, लेकिन हमारे देश के कई वीर सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगाकर न सिर्फ देश को आजाद करवाया, बल्कि ये बता दिया कि जब-जब भारत माता को उसके वीर सपूतों की जरूरत होगी तो वे अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नही हटेंगे। एक लंबा संघर्ष और तब कहीं जाकर देश आजाद हुआ और इस आजादी को हर साल 15 अगस्त के दिन बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से झंड़ा लहराते हैं और देश के नाम संबोधन भी देते है। इस साल हम 75वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त के दिन सिर्फ भारत नहीं बल्कि कई अन्य देश भी आजाद हुए थे? शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में।
{"_id":"611298798ebc3e798c40f8a2","slug":"apart-from-india-these-countries-also-became-independent-on-august-15-know-interesting-things-related-to-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Independence Day 2021: भारत के अलावा ये पांच देश भी हुए थे 15 अगस्त को आजाद, जानिए इनसे जुड़ी रोचक बातें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Happy Independence Day 2021: भारत के अलावा ये पांच देश भी हुए थे 15 अगस्त को आजाद, जानिए इनसे जुड़ी रोचक बातें
Sun, 15 Aug 2021 12:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस 2021
- फोटो : social media
बहरीन
- बहरीन ब्रिटेन की गुलामी की जंजीरों में कैद था और उसे 15 अगस्त 1971 को आजादी मिली थी। हालांकि, ब्रिटिश फोजें 1960 के दशक से ही बहरीन को छोड़ने लगी थीं। लेकिन बहरीन और ब्रिटेन के बीच 15 अगस्त को ट्रीटी हुई थी और इसके बाद ही बहरीन आजाद देश बना। हालांकि, बहरीन अपना नेशनल हॉलीडे 16 दिसंबर को मनाता है, क्योंकि इस दिन यहां के शासक इसा बिन सलमान अल खलीफा ने बहरीन की गद्दी हासिल की थी।
स्वतंत्रता दिवस 2021
- फोटो : Social Media
कांगो
- 15 अगस्त 1960 को कांगो को फ्रांस से आजादी मिली थी, जिसका इस पर 1880 से कब्जा था। कांगो अफ्रीकी देश है। आजादी के बाद ये रिपब्लिक ऑफ कांगो बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vaduz, Liechtenstein
- फोटो : instagram
लिकटेंस्टीन
- इस देश ने 15 अगस्त 1866 को आजादी हासिल की थी। लिकटेंस्टीन जर्मनी से आजाद हुआ था। साल 1940 से ये देश हर साल 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस 2021
- फोटो : social media
साउथ कोरिया
- 15 अगस्त 1945 को साउथ कोरिया देश भी आजाद हुआ था। साउथ कोरिया को जापान से आजादी मिली थी। उस वक्त यूएस और सोवियत फोर्सेज ने जापान के कब्जे से साउथ कोरिया को बाहर निकाला था। इस दिन को कोरिया के लोग नेशनल हॉलीडे के रूप में मनाते हैं।