बॉलीवुड जगत में कई सेलेब्स आए और कई गए, लेकिन कई ऐसे हैं जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं और इनकी फिल्मों को तो दर्शकों का दिल खोलकर ढेर सारा प्यारा मिलता है और इन सब में बिल्कुल फिट बैठती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा। जी हां, रेखा ने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट फिल्में दी। आज वे दुनिया की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं और ये सब हुआ है रेखा की कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है और वे आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। रेखा अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं। तो चलिए आपको उनके बारे में कई खास बातें बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में मशहूर अभिनेत्री रेखा के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"617a37508a8523118b61587a","slug":"aaj-ka-celebrity-lifestyle-rekha-lifestyle-net-worth-car-collection-and-house-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: रेखा बिना फिल्मों में काम किए भी ऐसे कमा लेती हैं करोड़ों रुपये, जीती हैं लग्जरी लाइफ","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: रेखा बिना फिल्मों में काम किए भी ऐसे कमा लेती हैं करोड़ों रुपये, जीती हैं लग्जरी लाइफ
Thu, 28 Oct 2021 11:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
रेखा की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/rekhajix
रेखा की लाइफस्टाइल
- फोटो : iStock
ऐसे रखती हैं खुद को फिट
- दरअसल, अपने एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि वे अपने खाने में ज्यादातर सब्जियां, सलाद और दही खाना पसंद करती हैं। वहीं, वे चावल नहीं बल्कि रोटी खाती हैं। उनकी डाइट में एवोकाडो, हरी सब्जियां और ब्रोकली जैसी चीजें शामिल रहती हैं। इसके अलावा रेखा रोजाना लगभग 10-12 गिलास पानी पीती हैं, जिससे उनके चेहरे पर ग्लो आता है।
रेखा की लाइफस्टाइल
- फोटो : Istock
शाम साढ़े 7 बजे हो जाता है रात का खाना
- बात रेखा के रात के खाने की करें, तो वे शाम को लगभग साढ़े 7 बजे से पहले खाना खा लेती हैं। वहीं, उन्हें ज्यादा फैट वाली चीजें, तेल वाली चीजें और जंक फूड खाने से बचती हैं। जबकि वे रोजाना वर्कआउट और योगा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेखा की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/rekhajix
अमिताभ से रिश्ते की खबर और फिर जुदाई
- वैसे तो रेखा ने बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक अभिनेताओं के साथ काम किया, लेकिन फिल्मी पर्दे पर उनकी जोड़ी को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काफी पसंद किया गया। वहीं, दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने भी काफी जोर पकड़ा। हालांकि, साल 1973 में जया भादुरी के साथ अमिताभ बच्चन की शादी हो गई और इसके बाद रेखा और बिग बी का रास्ता हमेशा के लिए अलग हो गया।
विज्ञापन
रेखा की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/rekhajix
साड़ियों का शानदार कलेक्शन
- रेखा के साड़ी लुक को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। रेखा के पास एक से बढ़कर एक बनारसी साड़ियों से लेकर न्यू ट्रेंड तक की साड़ियों का जबरदस्त कलेक्शन है। इसके अलावा उन्हें ज्वेलरी पहनने का भी काफी शौक है।