Rajasthan Work From Home Vacancy 2025: राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए घर बैठे रोजगार का सुनहरा अवसर पेश किया है। ‘मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क योजना’ के तहत महिलाएं अपने घर से ही निजी कंपनियों में काम करके आय अर्जित कर सकती हैं। इच्छुक महिलाएं आसानी से ऑफिशियल वेबसाइट mahilawfh.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
{"_id":"68c2998068f0248d8e08b927","slug":"work-from-home-jobs-for-women-rajasthan-govt-announces-3900-vacancies-2025-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Job: घर बैठे कमाएं पैसे! राजस्थान में महिलाओं के लिए 3900+ नौकरियां, नौवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
Rajasthan Job: घर बैठे कमाएं पैसे! राजस्थान में महिलाओं के लिए 3900+ नौकरियां, नौवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Thu, 11 Sep 2025 03:28 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 11 Sep 2025 03:28 PM IST
सार
Women Jobs in Rajasthan: राजस्थान सरकार ने महिलाओं को घर बैठे रोजगार देने के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना शुरू की है। इस योजना के तहत टेलीकॉलिंग, सिलाई, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑफिस डिजाइनिंग जैसे कामों पर 3900+ पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर(AI)
- फोटो : freepik
- फोटो : Adobe Stock
कहां-कहां निकली वैकेंसी?
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम-जॉब योजना के तहत महिलाएं कई प्रकार के पदों पर घर बैठे काम कर सकती हैं, जैसे:- टेलीकॉलिंग
- सोशल मीडिया मार्केटिंग
- ऑफिस डिजाइनिंग
- डिजिटल शॉप ऑपरेटर
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
देखें जिलेवार रिक्तियां
| जिला | पद | वैकेंसी | आवेदन की आखिरी तारीख |
|---|---|---|---|
| जयपुर | वर्क फ्रॉम होम-हैंड नॉटेड कार्पेट वीविंग | 200 | 15 सितंबर 2025 |
| झालवार | ग्राफिक डिजाइनर जॉब | 10 | 30 सितंबर 2025 |
| झालवार | सेल्स एग्जीक्यूटिव | 20 | 30 सितंबर 2025 |
| जोधपुर | घर बैठे सिलाई करने के लिए महिलाओं की भर्ती | 2500 | 31 अक्तूबर 2025 |
| जोधपुर | टेलीकॉलिंग वर्क फ्रॉम होम | 250 | 31 अक्तूबर 2025 |
| जयपुर | डिजिटल शॉप ऑपरेटर (संचालिका) | 150 | 24 नवंबर 2025 |
| जोधपुर | सोशल मीडिया मार्केटिंग | 250 | 30 नवंबर 2025 |
| जोधपुर | घर बैठकर कपड़ों पर काशीदाकारी, आरी तारी, दिलाय, गोटा पति इत्यादी का काम | 250 | 31 दिसंबर 2025 |
| अजमेर | ऑफिस डिजाइनिंग वर्क - प्रोडक्ट, डिजाइनिंग, सोशल मीडिया क्रिएटिव और ब्रांड प्रोमोशन कंटेंट, सिलाई | 25 | 31 दिसंबर 2025 |
| जोधपुर | टेलीकॉलिंग वर्क फ्रॉम होम | 250 | 30 नवंबर 2025 |
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर(AI)
- फोटो : freepik
कौन कर सकता है आवेदन?
घर बैठे आप सिलाई, काशीदाकारी, आरी-तारी, दालियां, गोटा आदि काम कर सकते हैं। इसके लिए कोई पढ़ाई की शर्त नहीं है, बस काम ठीक से आना चाहिए। सिलाई का काम करने के लिए 9वीं पास होना पर्याप्त है। ऑफिस डिजाइनिंग का काम भी इसी में आता है, जिसमें उत्पाद डिजाइनिंग, सोशल मीडिया क्रिएटिव और ब्रांड प्रमोशन सामग्री तैयार करना शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
ग्राफिक्स डिजाइनर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और घर से टेलीकॉलिंग का काम करने के लिए 12वीं पास होना चाहिए। डिजिटल शॉप ऑपरेटर, घर से टेलीकॉलिंग और सोशल मीडिया मार्केटिंग के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन कामों के लिए कंप्यूटर और इंटरनेट का थोड़ा ज्ञान होना मददगार रहेगा।