फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DSSSB Jobs: डीएसएसएसबी में निकलीं सहायक शिक्षक की 1180 नौकरियां! इस दिन से करें आवेदन, सैलरी 1.12 लाख से अधिक

Thu, 11 Sep 2025 10:52 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 11 Sep 2025 10:52 AM IST
सार

DSSSB PRT Recruitment 2025: डीएसएसएसबी ने 1180 सहायक शिक्षक पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जल्द ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चालू होगी, जो उम्मीदवार इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
DSSSB PRT Notification 2025 Out: Apply from 17 September, Salary up to 1,12,400
Teacher Job - फोटो : Adobe Stock

DSSSB PRT Notification 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक (PRT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

DSSSB PRT Notification 2025 Out: Apply from 17 September, Salary up to 1,12,400
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

Educational Qualification: कौन कर सकता है आवेदन? 

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं कम से कम 50% अंकों के साथ या उसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।
  • उम्मीदवार के पास एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त कम से कम 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed/ETE/JBT/DIET/B.El.Ed) होना चाहिए।
  • उम्मीदवार ने सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण की हो।
  • सेकेंडरी लेवल (10वीं) पर हिंदी, उर्दू, पंजाबी या अंग्रेजी में से कोई एक भाषा विषय के रूप में पास की हो।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले DSSSB द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई पूरी पात्रता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।

DSSSB PRT Notification 2025 Out: Apply from 17 September, Salary up to 1,12,400
DSSSB Librarian Eligibility - फोटो : Amar Ujala Graphics

Age Limit: आयु सीमा

  • उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS आदि) के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
DSSSB PRT Notification 2025 Out: Apply from 17 September, Salary up to 1,12,400
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

DSSSB PRT Vacancy 2025: रिक्ति विवरण

पद का नाम अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कुल
सहायक शिक्षक (प्राथमिक) 434 278 153 62 128 1055
सहायक शिक्षक (प्राथमिक) 68 28 13 7 9 125
कुल योग 502 306 166 69 137 1180
विज्ञापन
DSSSB PRT Notification 2025 Out: Apply from 17 September, Salary up to 1,12,400
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

आवेदन शुल्क 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग (General Category) के सभी अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन (PwD) और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed