{"_id":"5beff2e8bdec2269602c60ea","slug":"walmart-hire-for-flipkart-senior-management-to-get-5-crore-salary-know-how-to-apply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी कंपनी में भारतीयों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, करोड़ों की सैलरी के लिए कई पद खाली","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
अमेरिकी कंपनी में भारतीयों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, करोड़ों की सैलरी के लिए कई पद खाली
जॉ़ब डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
Walmart-Flipkart
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामी और बड़ी कंपनियों में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। फ्लिपकार्ट बड़े पदों पर नौकरी का मौका दे रहा है। फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक बिन्नी बंसल की कंपनी से विदाई और सहयोगी कंपनियों मिंत्रा व जबोंग से कई लोगों की छंटनी होने की खबरों के बीच जल्द वालमार्ट अब नई भर्तियां करेगा। कंपनी वरिष्ठ पदों के अलावा मीडिल और जूनियर लेवल पर भी लोगों को रखेगा। वरिष्ठ पदों पर जो लोग रखें जाएंगे उनकी सालाना सैलरी 5 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी। करोड़ों की सैलरी पाने का ये बड़ा मौका है।
भर्तियों के लिए नए विभाग होंगे शामिल-
जिन विभागों में कंपनी नई नियुक्तियां करेगा उनमें सप्लाई चेन मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग, एचआर और प्रोडक्ट शामिल हैं। ये विभाग एकदम नए हैं। इसके अलावा वालमार्ट अमेरिका सहित अन्य देशों से भी अपने कई वरिष्ठ कर्मचारियों को भारत में ट्रांसफर करेगा ताकि भारतीय कंपनी का वालमार्ट के ग्लोबल प्रोसेस से अच्छा तालमेल बना रहे।

नंबर वन कंपनी बनाने का है मकसद
कंपनी फ्लिपकार्ट को भारत की नंबर एक ई-कॉमर्स कंपनी बनाना चाहती है। भारत में कंपनी की मुख्य प्रतिद्वंदी अमेजन है। इसलिए वालमार्ट फ्लिपकार्ट में नई भर्तियां करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसके लिए अगर कंपनी को मोटी सैलरी पर लोगों को रखना पड़ा तो भी वो ऐसा करेगी। इसलिए कंपनी ने किसी भी पद के लिए सैलरी की कोई अधिकतम सीमा नहीं रखी है।

कई डॉलर करेगी खर्च-
वालमार्ट फ्लिपकार्ट के जरिए भारत में 16 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। इसलिए कंपनी इंडस्ट्री में मौजूद बेस्ट टैलेंट को रखने के लिए किसी भी कीमत पर पैसा खर्च करने के लिए तैयार है।
वालमार्ट फ्लिपकार्ट के जरिए भारत में 16 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। इसलिए कंपनी इंडस्ट्री में मौजूद बेस्ट टैलेंट को रखने के लिए किसी भी कीमत पर पैसा खर्च करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिंत्रा ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी सहायक कंपनी जबॉन्ग का पूरी तरह विलय करेगी। हालांकि, यह अलग ब्रांड के रूप में परिचालन करती रहेगी। मिंत्रा के सीईओ अनंत नारायणन मिंत्रा-जबॉन्ग टीम का नेतृत्व करेंगे। कंपनी ने अपने बयान में यह जानकारी देकर नारायणन के इस्तीफे की अटकलों पर विराम लगा दिया।