फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के दौर में इन टिप्स से पाएं बेहतर नौकरी और दूर करें बेरोजगारी

Thu, 18 Feb 2021 09:58 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 18 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
tips to get a good job during corona pandemic, tips to be successful in career switching
इन टिप्स से पाएं बेहतर नौकरी और दूर करें बेरोजगारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन लगने से करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए थे। लाखों लोग अभी भी बेहतर रोजगार और नौकरियों की तलाश कर रहे हैं। जिन स्थानों पर लॉकडाउन खत्म हो गया है वहां उद्योग, कंपनियां और संस्थान खुलने लगे हैं। इनमें पुन: कामकाज और नई भर्तियां शुरू होने लगी है, लेकिन रोजगार के मानदंड कुछ बदल गए हैं। न्यू नॉर्मल के तहत औद्योगिक संस्थानों और कंपनियों की अपने कर्मियों से अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में हमारे विशेषज्ञों के बताए हुए ये टिप्स आपको नई नौकरी दिलाने और अपना करियर बदलने में भी मददगार साबित होंगे...  

tips to get a good job during corona pandemic, tips to be successful in career switching
इन पांच टिप्स को अपनाएं, नौकरी और करियर बदलने में नहीं होगी दिक्कत - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नौकरी चाहने वाले अधिकांश बेरोजगार नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं और संभावित तौर पर कई लोग अपनी करियर इंडस्ट्री भी बदलने की सोच रहे हैं। वास्तव में, 2020 की दूसरी तिमाही में, लगभग 20% नौकरी चाहने वालों ने अपनी नई नौकरी की शुरुआत करने के लिए उद्योगों और कंपनियों को बदल लिया था। यह संख्या 2020 की पहली तिमाही से 15% अधिक है। अगर आप भी नौकरी ढूंढ़ रहे हैं या करियर बदलना चाह रहे हैं तो दुनिया के ख्यातनाम करियर विशेषज्ञों के बताए टिप्स के लिए अगली स्लाइड देखें ...  

tips to get a good job during corona pandemic, tips to be successful in career switching
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जो आप चाहते हैं, उसे लेकर स्पष्ट रहें 
आप हर नौकरी के लिए अपना रिज्यूम या बायोडाटा भेजते हैं तो यह आदत छोड़ दें। करियर कोच बताते हैं कि नोकरी के लिए आवेदन से पूर्व यह जान लें कि वह नौकरी क्या है और यह जानना भी उतना ही जरूरी है कि आप वास्तव में करना क्या चाहते हैं और क्या नहीं करना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए, वे उन सेक्टर या संभावित नौकरियों की एक सूची बनाने की सलाह देते हैं जो आपके काम की हैं। जिनमें आप अपना सर्वश्रेष्ठ काम कर सकते हैं। इसी के साथ अपने ऐच्छिक वेतन और भत्तों की कसौटी पर भी जांच लें, ताकि बाद में आपको अफसोस न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips to get a good job during corona pandemic, tips to be successful in career switching
career

अपनी पेशेवर छवि को अपडेट करें 
एक बार जब आप करियर इंडस्ट्री बदलने या नए नौकरी का विचार कर लेते हैं, तो आपको अपने प्रोफाइल और अपनी छवि को उसी अनुसार ढाल लेना चाहिए। चाहे बात आपके रिज्यूम की हो या आपके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की अथवा लिंक्डइन प्रोफाइल की। हर जगह आपकी पेशेवर झलक मिलनी चाहिए। इसके लिए अपने रिज्यूम में नई नौकरी, जिसके लिए आप आवदेन करने का मन बना रहे हैं, के अनुसार बदलाव करें। ऐसे ही बदलाव अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बायो में भी करें और लिंक्डइन प्रोफाइल को अपडेट करना न भूलें।

विज्ञापन
tips to get a good job during corona pandemic, tips to be successful in career switching
career

सक्रियता बनाकर रखें 
यथासंभव नए करियर और नई नौकरी के क्षेत्र से जुड़े संदेश पोस्ट करते रहें ताकि नियोक्ताओं को लगे की आप उस इंडस्ट्री के बारे में जानकारी रखते हैं और नौकरी न होने के बावजूद लगातार खुद को अपडेट रखे हुए हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप प्रोग्राम मैनेजर के रूप में फाइनेंस में काम कर रहे हैं और आपका लक्ष्य टेक कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर बनना है, तो आपको टेक कंपनियों पर शोध करना चाहिए और देखना चाहिए कि उनकी नौकरी का विवरण कैसा दिखता है। इस तरह से आप एक ऐसा रिज्यूम बना सकते हैं, जो आपकी लक्षित कंपनियों की तलाश में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed