SBI SO Recruitment 2021: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में विभिन्न पदों पर भर्ती जारी है। इसके तहत प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक और विशेषज्ञ अधिकारियों के खाली 452 पदों पर की नियुक्तियां दी जा रही हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
SBI SO Recruitment 2021 : एसबीआई में 400 से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती, आज आवेदन का आखिरी मौका
- प्रबंधक पदों के लिए आयु सीमा 25 से 45 वर्ष है
- सहायक प्रबंधक पदों के लिए आयु सीमा 28 से 30 वर्ष है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन पदों पर होगी भर्ती :
- प्रबंधक (मार्केटिंग) - 40
- उप प्रबंधक (मार्केटिंग) - 35
- प्रबंधक (ऋण प्रक्रिया) - 2
- सहायक प्रबंधक (सिस्टम) - 183
- उप प्रबंधक (सिस्टम) - 17
- प्रबंधक (नेटवर्क सुरक्षा विशेषज्ञ) - 12
- प्रबंधक (नेटवर्क राउटिंग एंड स्विचिंग स्पेशलिस्ट) - 20
- सहायक प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक) - 40
- उप प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक) - 60
- आईटी सुरक्षा विशेषज्ञ - 15
- परियोजना प्रबंधक - 14
- एप्लीकेशन आर्किटेक्ट - 5
- टेक्निकल लीड - 2
- उप प्रबंधक (आंतरिक ऑडिट) - 28
- इंजीनियर फायर - 16
आयु-सीमा :
- प्रबंधक पदों के लिए 25 से 45 वर्ष
- सहायक प्रबंधक पदों के लिए 28 से 30 वर्ष
- उप प्रबंधक पदों के लिए 21 से 35 वर्ष
- इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष
- अन्य पदों के लिए 38 वर्ष है
आवेदन योग्यता :
एसबीआई ने सभी विभागों में भर्ती के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं। आवेदन योग्यता संबंधी शर्तों और अनुभव के संबंध में आप विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ लें। आवदेन के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
आवेदन शुल्क :
General/OBC/EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए आवेदन शुल्क है, जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।