भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों केे लिए आवेदन निकाले हैं। आपको बता दें, कुल 65 खाली पदों को भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या अगली स्लाइड में दिए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
सिर्फ दें एक इंटरव्यू और पा लें SBI में नौकरी, 50 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी
| पद का नाम | पदों की संख्या | वेतन |
| बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) | 56 | 31705 - 45950 / - |
| प्रबंधक विश्लेषक | 06 | 42020 - 51490 / - |
| सलाहकार | 03 | 50000 / - |
महत्वपूर्ण तिथियां-
- आवेदन पत्र जमा करने की शुरुआती तिथि - 21 मई, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 12 जून, 2019
नौकरी का स्थान- भारत के किसी भी राज्य में आपकी पोस्टिंग हो सकती है।
सिलेक्शन का प्रक्रिया-
शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जो साक्षात्कार में सफल होंगे, उन्हीं को इस नौकरी के लिए सही पात्र समझा जाएगा।
कैसे करें आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवारों को एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sbi.co.in पर जाना होगा और आवेदन करना होगा। उम्मीदवार टर्म्स एंड कंडीशन अच्छे से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।