फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: इन तीन नौकरियों में आपको मिलेगी लाखों रुपए की सैलरी, जल्द करें आवेदन

Tue, 05 Jan 2021 10:20 AM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Tue, 05 Jan 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Highest Paying Top Three Govt Job Opportunities In India In Various Fields
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए नया साल यानी 2021 कई नौकरियों की शानदार सौगात लेकर आया है। इस साल में राजकीय सेवा या सरकारी, तेल निगम, बैंक, डाक, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक जैसे पदों पर तमाम तरह की भर्तियां प्रस्तावित हैं। इनमें कई के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि कई परीक्षाओं के आवेदन के लिए आखिरी तिथि पहले सप्ताह में ही खत्म हो जाएगी। इसलिए, आप शानदार मौका मत चूकिए और जल्दी यहां आवेदन करें। 2021 में होने वाली कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं, जहां आपको मिलेगी लाखों रुपए तक की सैलरी से संबंधित जानकारी पाने के लिए आप अगली स्लाइड देखें...

Sarkari Naukri 2021 Highest Paying Top Three Govt Job Opportunities In India In Various Fields
IB - फोटो : IB Website
खुफिया विभाग में दो हजार पदों पर निकली भर्ती

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) यानी खुफिया विभाग में दो हजार पदों पर भर्ती निकली है। यहां असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO)-ग्रेड--II/एग्जीक्यूटिव के 2,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.mha.gov.in/ पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 09 जनवरी, 2021 है। साथ ही इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष होनी चाहिए। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 7वें वेतनमान के हिसाब प्रतिमाह 44,900 से 1,42,400 रुपए तक का वेतन मिलेगा। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें...  

Sarkari Naukri 2021 Highest Paying Top Three Govt Job Opportunities In India In Various Fields
iocl
IOCL में कई पदों पर भर्तियां : 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां इंजीनियरिंग असिस्टेंट और टेक्निकल अटेंडेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 27 पद हैं जबकि टेक्निकल अटेंडेंट के 20 पद खाली हैं। इनके लिए वेतनमान करीब 23,000 रुपए से लेकर 1,05,000 रुपए तक पदानुसार निर्धारित है।आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2021 है। इसके एडमिट कार्ड 29 जनवरी, 2021 तक उपलब्ध होंगे। परीक्षा 14 फरवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास, आईटीआई और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आवश्यक रूप से होना अनिवार्य है। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें...  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Highest Paying Top Three Govt Job Opportunities In India In Various Fields
एसबीआई भर्ती - फोटो : SBI

SBI में मैनेजर से लेकर एसओ के पदों पर भर्ती : 
भारतीय स्टेट बैंक में विभिन्न एसओ यानी स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों की नियमित भर्तियां होनी हैं, जिनके लिए अधिसूचना जारी की गई थी। ऑनलाइन आवेदन की यह प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 तक चलेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जल्द ही इन विभिन्न पदों की रिक्तियों के लिए परीक्षा तारीख और प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख की जानकारी दी जाएगी। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed