फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs: गर्मी की छुट्टियां अब सिर्फ मस्ती के लिए नहीं, घर बैठे सीखें और कमाएं भी; जानिए पांच आसान तरीके

Tue, 08 Apr 2025 12:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 08 Apr 2025 12:34 PM IST
सार

Work Form Jobs: गर्मी की छुट्टियां बच्चों और टीनएजर्स के लिए साल का सबसे मजेदार समय होती हैं। इस दौरान स्कूल नहीं होता, होमवर्क कम होता है और खेलने-कूदने का भरपूर समय मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खाली समय का इस्तेमाल सिर्फ मस्ती के लिए ही नहीं, बल्कि कुछ नया सीखने और पैसा कमाने के लिए भी किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Make Your Summer Holidays Special, Learn New Skills and Earn Money with These 5 Easy Methods
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

Part Time Jobs: स्कूल की गर्मी की छुट्टियां छोत्रों के लिए मस्ती और आराम का समय होती हैं, लेकिन अगर इस समय का सही इस्तेमाल किया जाए, तो न सिर्फ कुछ नया सीखा जा सकता है बल्कि अच्छी खासी कमाई भी की जा सकती है। आज के डिजिटल दौर में घर बैठे कमाने के कई स्मार्ट और आसान तरीके उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी छात्र थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिव सोच के साथ आजमा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच बेहतरीन तरीके, जिनसे छुट्टियों के दौरान जेबखर्च निकाला जा सकता है और साथ ही स्किल्स भी निखरते हैं। 



यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं? ये रहीं अप्रैल की 10 सबसे बड़ी भर्तियां, अभी भर दें फॉर्म

Make Your Summer Holidays Special, Learn New Skills and Earn Money with These 5 Easy Methods
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ऑनलाइन ट्यूटर बनें (Online Tutor)

अगर आप किसी विषय में अच्छे हैं, जैसे गणित, अंग्रेजी या विज्ञान, तो आप अपने आस-पास के छोटे बच्चों को पढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आप रोज या हफ्ते में कुछ दिन उन्हें घर पर बुलाकर या ऑनलाइन पढ़ा सकते हैं। इससे आपका खुद का रिवीजन भी हो जाएगा और बदले में आपको कुछ पैसे भी मिल सकते हैं।

Make Your Summer Holidays Special, Learn New Skills and Earn Money with These 5 Easy Methods
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

यूट्यूब या इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाएं (youtube or Instagram Content)

अगर आपको वीडियो बनाना, डांस, गाना, कुकिंग या गेमिंग में दिलचस्पी है, तो छुट्टियों में उसका फायदा उठाइए और खुद का यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम पेज शुरू करें। लोग आपकी कला को पसंद करेंगे और आपसे कुछ सिखाने या कुछ बनवाने के लिए कह सकते हैं, जिससे कमाई भी हो सकती है। धीरे-धीरे फॉलोअर्स बढ़ते हैं और कमाई के रास्ते खुलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Make Your Summer Holidays Special, Learn New Skills and Earn Money with These 5 Easy Methods
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

फ्रीलांसिंग में हाथ आजमाएं (Freelancing)

आपको लिखने, डिजाइन बनाने, ट्रांसलेशन करने, फोटो एडिट करने या दूसरी किसी चीज में अच्छा अनुभव है, तो आप इन हुनरों का इस्तेमाल करके पैसे कमा सकते हैं। आजकल बहुत से लोग ऐसे काम दूसरों से करवाते हैं, और इसके लिए आप घर बैठे काम कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Make Your Summer Holidays Special, Learn New Skills and Earn Money with These 5 Easy Methods
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ऑनलाइन सर्वे या डेटा एंट्री का काम (Online Survey or Data Entry)

छोटे-मोटे ऑनलाइन सर्वे, रिव्यू लिखना या डेटा एंट्री जैसे काम भी छुट्टियों में किए जा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सही और भरोसेमंद वेबसाइट्स का चुनाव जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed