Sarkari Naukri: इस सप्ताह बैंकिंग, टीचिंग, यूपीपीएससी सहित विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी की भर्ती चल रही है। अकेले बैंकिंग सेक्टर में ही 15,600 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। ग्रेजुएट युवाओं के पास जॉब पाने यह शानदार अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पसंद की नौकरी का विवरण पढ़कर उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण वाले विकल्प पर क्लिक करके आप संबंधित भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Jobs: बैंकिंग-टीचिंग सहित कई विभागों में ढेरों सरकारी नौकरियां; देखें सप्ताह की सात बड़ी भर्तियों की सूची
Weekly Jobs Bulletin: सरकारी नौकरी (Government Jobs) पाना देश के ज्यादातर युवाओं का सपना है। अगर आपकी भी चाह सरकारी जॉब पाने की है, तो यहां सप्ताह की सात बड़ी सरकारी भर्तियों की जानकारी दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पसंद की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: यूपी में आशुलिपिक के 661 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 69 विभागों के नियंत्रणाधीन स्टेनोग्राफर (आशुलिपिक) के 661 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन व शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 25 जनवरी 2025 है। आशुलिपिक मुख्य परीक्षा में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 में शामिल हुए और उन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड (वैध संख्यात्मक स्कोर) जारी किया गया। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
यह भी पढ़ें: यूपी में स्टेनोग्राफर के ढेरों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
DU Recruitment 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती
दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से 137 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसमें सहायक रजिस्ट्रार के लिए 11 पद, वरिष्ठ सहायक के लिए 46 पद और सहायक के लिए 80 पद शामिल हैं। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2024 तक थी, जिसे बढ़ाकर अब 16 जनवरी, 2025 कर दिया गया है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
यह भी पढ़ें: डीयू में नॉन टीचिंग पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक करें पंजीकरण
CG Civil Judge Recruitment 2024: सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 57 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सिविल जज के 57 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; देखें डिटेल्स
SBI PO Recruitment: एसबीआई में 600 पीओ पदों पर भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स भर्ती (SBI PO Vacancy) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण-सह-आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। कुल रिक्तियों की संख्या 600 है, जिनमें से 586 नियमित और 14 बैकलॉग रिक्तियां हैं। अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 21 वर्ष तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2025 है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
यह भी पढ़ें: स्टेट बैंक में 600 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट हैं तो तुरंत भरें फॉर्म