{"_id":"676f6828369415dd4f002f19","slug":"cg-civil-judge-2024-recruitment-for-57-posts-application-started-see-details-2024-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CG Civil Judge Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ में सिविल जज के 57 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; देखें डिटेल्स","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CG Civil Judge Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ में सिविल जज के 57 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; देखें डिटेल्स
Sat, 28 Dec 2024 08:23 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 28 Dec 2024 08:23 AM IST
सार
CG Civil Judge Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 57 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती
- फोटो : Amar Ujala Graphics
CG Civil Judge Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट (psc.cg.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता- छत्तीसगढ़ सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है।
- आयु सीमा- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2025 को 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी, जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 5 साल की छूट और महिलाओं (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित) के लिए ऊपरी उम्र सीमा में 10 साल की छूट होगी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है, जबकि राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
CGPSC Civil Judge: चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा पास करनी होगी और उसके बाद मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा पास करेंगे, वो इंटरव्यू में शामिल होंग। इसके बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और फाइनल रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
CGPSC Civil Judge 2024: कैसे करें आवेदन?
- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर सिविल जज 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद आवेदन करें और प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- अब जरूरी जानकारी भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें।