{"_id":"5b0285154f1c1b5a798b55fe","slug":"vacancy-in-indian-railway-for-the-constable-posts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"90 हजार के बाद रेलवे में अब 10 हजार नई वैकेंसी, 10वीं पास को कांस्टेबल बनने का मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
90 हजार के बाद रेलवे में अब 10 हजार नई वैकेंसी, 10वीं पास को कांस्टेबल बनने का मौका
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
90 हजार के बाद भारतीय रेलवे में अब 10 हजार नई भर्तियां होने जा रही हैं। 10वीं पास युवाओं के पास कांस्टेबल बनने का सुनहरा अवसर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे के अलग-अलग जोन में मेल और फीमेल कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 9739 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 जून, 2018 से शुरू होगी।
Trending Videos
rpf recruitment
अभ्यर्थी वेबसाइट http://constable.rpfonlinereg.org पर लॉग इन कर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 30 जून को खत्म होगी। आवेदकों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
फाइल फोटो
इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 25 वर्ष तक होने चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना जरुरी है।
आवेदन फीस: जनरल/ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 40 रुपये जबकि एससी/एसटी/फीमेल/पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी, चिकित्सा परीक्षा
आवेदन फीस: जनरल/ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 40 रुपये जबकि एससी/एसटी/फीमेल/पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी, चिकित्सा परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
RPF Recruitment 2018 से जुड़े मुख्य तथ्य-
पदों की कुल संख्या में से 4517 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून, 2018 है।
एसआई पद के लिए, चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के स्तर 6 में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन रु. 35400 और भत्ते शामिल होंगे।
कॉन्स्टेबल पद के लिए, चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के स्तर 3 में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन रु. 21700 और भत्ते शामिल होंगे।

स्नातक पास उम्मीदवार एसआई पद (आयु समूह 20-25 साल) के लिए आवेदन कर सकते हैं, वहीं कॉन्स्टेबल पद के लिए एसएससीसी / मैट्रिक योग्यता (आयु समूह 18-25 वर्ष)
वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के फाइनल परीक्षा के रिजल्ट के लिए अभी इंतजार कर रहे हैं, वह इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) सितंबर-अक्टूबर 2018 में आयोजित किया जाएगा।
सीबीटी 15 विभिन्न भाषाओं में आयोजित किया जाएगा- हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगू, कोंकणी, मलयालम, कन्नड़, मराठी, गुजुराटी, बंगाली, ओड़िया, असमिया, मणिपुरी
और पंजाबी।