UPPRPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB ) का कहना है कि जेल वार्डर, फायरमैन और कांस्टेबल घुड़सवार भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। यह भर्ती परीक्षा 19 और 20 दिसंबर को दो शिफ्ट में सूबे के विभिन्न जनपदों में आयोजित होगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी होंगे।
UPPRPB: जेल वार्डर, फायरमैन और कांस्टेबल घुड़सवार भर्ती परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग
गलती से छपा था परीक्षा में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग
बोर्ड का कहना है कि लिखित परीक्षा के निर्देश में गलती से छपा था कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जिसे सुधारते हुए बोर्ड ने अब सूचना दी है कि भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी।
इसे भी पढ़ें-SBI अप्रेंटिसशिप है तीन वर्षीय इंटर्नशिप प्रोग्राम, क्या पर्मानेंट है यह जॉब?
10 जिलों के 401 केंद्रों पर होगी परीक्षा
ये भर्ती परीक्षा 10 जिलों आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में 401 केंद्रों पर होगी। इस भर्ती में जेल वार्डर के 3638 पद (3012 पुरुष एवं 628 महिला), कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के 102 पद तथा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2085 पदों को भरा जाना है। दरअसल, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बोर्ड कारागार प्रशासन और सुधार विभाग में 5,000 से अधिक रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-शिक्षा मंत्रालय का सुझाव, दूसरी कक्षा तक के छात्रों को न दें होमवर्क