फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC 2020 परीक्षा का कैलेंडर जारी, जाने किस दिन से शुरू होंगे पंजीकरण

Tue, 04 Jun 2019 11:57 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 04 Jun 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Prelims 2020 know about exam dates on official website upsc.gov.in

UPSC 2019: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की तारीख जारी कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा 31 मई, 2020 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च, 2020 तक समाप्त कर दी जाएगी। इसके साथ ही आयोग ने हाल ही में अन्य परीक्षा कैलेंडर को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है।

UPSC Civil Services Prelims 2020 know about exam dates on official website upsc.gov.in

यूपीएससी द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं की अधिक जानकारी उम्मीदवारों को 2020 के आधिकारिक कैलेंडर में उपलब्ध है। सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 18 सितंबर से आयोजित की जाएगी जोकि पांच दिन तक आयोजित की जाएगी। UPSC ने सोमवार यानी कल 03 जून, 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2020 की परीक्षा के कैलेंडर को जारी कर दिया है। 

UPSC Civil Services Prelims 2020 know about exam dates on official website upsc.gov.in

इस वर्ष यूपीएससी ने 2 जून, 2019 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की है। देशभर में आयोजित परीक्षा के लिए 10 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं। उम्मीवारों के अनुसार 2018 की तुलना में 2019 की परीक्षा कठिन रहीं। UPSC 2019 परीक्षा के कैलेंडर को देखने के लिए आगे की स्लाइड देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Civil Services Prelims 2020 know about exam dates on official website upsc.gov.in

वर्ष 2020 का परीक्षा कैलेंडर -
 

परीक्षा का नाम  परीक्षा की तिथि  
इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 05 जनवरी

 
कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 19 जनवरी
 
सीडीएस परीक्षा (I) 02 जून
 
सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई 01 मार्च
 
एनडीए एंड एनए परीक्षा (I) 19 अप्रैल

 
सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा  31 मई
 
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 31 मई
 
आईईएस/आईएसएस परीक्षा 26 जून से (तीन दिवसीय)

 
कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 27 जून से (दो दिवसीय)

 
इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा 28 जून

 
कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा  19 जुलाई

 
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा  09 अगस्त
 
एनडीए एंड एनए परीक्षा (II)   06 सितंबर
 
सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा 18 सितंबर से (पांच दिवसीय)
 
सीडीएस परीक्षा (II) 08 नवंबर

 
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा  22 नवंबर से (10 दिवसीय)
 
एसओ/स्टेनो (जीडी-बी/जीडी-1) एलडीसीई 12 दिसंबर से (दो दिवसीय)
 


शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed