फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPPSC ने निकाली 10768 पदों के लिए वैकेंसी, 15 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Fri, 16 Mar 2018 05:30 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2018: Apply online for the 10768 LT grade teacher posts
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहली बार एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी। उत्तर प्रदेश

लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के जरिये राजकीय स्कूलों में 15 विषयों में कुल 10768 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इनमें 5364 पुरुष और
5404 महिला शिक्षकों के पद शामिल हैं। भर्ती केवल लिखित परीक्षा से होगी। इंटरव्यू नहीं होगा। आयोग ने परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
UPPSC Recruitment 2018: Apply online for the 10768 LT grade teacher posts
ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है जबकि परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। एलटी ग्रेड पुरुष शिक्षकों की
भर्ती हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, उर्दू, जीव विज्ञान, संस्कृत, कला, संगीत, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, गृह वि ज्ञान और कृषि विषय में की जाएगी जबकि एलटी ग्रेड महिला शिक्षकों की भर्ती कृषि को छोड़कर अन्य सभी 14 विषयों में की जाएगी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी और इसमें माइनस मार्किंग भी होगी। 
UPPSC Recruitment 2018: Apply online for the 10768 LT grade teacher posts
प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर होंगे। गलत उत्तर पर एक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक को एक तिहाई काट लिया जाएगा। अगर कोई परीक्षार्थी किसी सवाल का एक से अधिक उत्तर देता है तो भी इसे गलत माना जाएगा और मानइस मार्किंग होगी। अगर परीक्षार्थी कोई उत्तर नहीं देता है तो माइनस मार्किंग नहीं होगी। शैक्षिक अर्हता के तहत अभ्यर्थी के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शिक्षा स्नातक या उसके समकक्ष उपाधि अनिवार्य होगी। साथ ही संबंधित विषय में स्नातक की उपाधि भी होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए एक जुलाई 2018 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में पांच वर्ष की छूट रहेगी जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 15 वर्ष की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2018: Apply online for the 10768 LT grade teacher posts
- फोटो : SELF
दो घंटे में देना होगा डेढ़ सौ सवालों का जवाब
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 सवाल पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को इनका जवाब देने के लिए कुल दो घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सवाल एक नंबर का होगा।
यानी पूर्णांक 150 होगा। प्रश्नपत्र दो भागों में बंटा होगा। पहले भाग में सामान्य अध्ययन के वस्तुनिष्ठ प्रकार के 30 प्रश्न होंगे और दूसरे भाग में मुख्य विषय से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रकार के 120 प्रश्न होंगे। मुख्य विषय में चार खंड होंगे, जिनमें भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र विषय शामिल होंगे। प्रत्येक खंड में 60  प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को चार में से किन्हीं दो खंडों का चयन करके उत्तर देना होगा।
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2018: Apply online for the 10768 LT grade teacher posts
आयोग ने पाठ्यक्रम भी किया जारी 
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। पाठ्यक्रम में स्पष्ट कर दिया गया है कि सभी 15 विषयों से किस
प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही बताया गया है कि सामान्य अध्ययन के तहत भारत के इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, भारतीय राजनीति एवं शासन, संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति एवं अधिकारिक मुद्दे, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं
सामाजिक विकास, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, सामान्य विज्ञान और हाईस्कूल स्तर की प्रारंभिक गणित से जुड़े सवाल आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed