फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी शिक्षक भर्तीः 69 हजार पदों पर आवेदन करने से पहले पढ़ें ये 3 महत्वपूर्ण बदलाव

Mon, 03 Dec 2018 01:26 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
up teacher recruitment 2018: know about 3 big changes for exam
job
पहले 68500 पदों पर भर्ती हो रही थी पर अब भर्ती संख्या में बदलाव आया है। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती का फैसला किया है। परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। 6 जनवरी को लिखित परीक्षा होगी। महज 16 दिन बाद 22 जनवरी को परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से 20 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। सरकार ने परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ नहीं होने देने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।
up teacher recruitment 2018: know about 3 big changes for exam
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में 500 पद और जोड़ते हुए रविवार को  69 हजार पदों पर भर्ती का शासनादेश जारी किया है। अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि 5 दिसंबर को सहायक अध्यापक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
up teacher recruitment 2018: know about 3 big changes for exam
6 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन 20 दिसंबर तक जमा किए जाएंगे। 6 जनवरी को प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा होगी। इस बार लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों व ओएमआर सीट पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
up teacher recruitment 2018: know about 3 big changes for exam
अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में बीएड डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को भी शामिल करने का निर्णय किया है। लेकिन परीक्षा में केवल प्राथमिक टीईटी (कक्षा 1 से 5) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
up teacher recruitment 2018: know about 3 big changes for exam
बेसिक शिक्षा विभाग ने 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 में सामान्य, एससी, एसटी और ओबीसी की कट ऑफ निर्धारित की थी। कट ऑफ को लेकर हुए विवाद के बाद इस बार विभाग ने परीक्षा से पहले कट ऑफ निर्धारित नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed