UP Recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। शिक्षा, चिकित्सा और तकनीकी क्षेत्रों सहित कुल चार विभागों में योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित पदों की पात्रता एवं शर्तों के अनुसार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
UP Job: यूपी में नौकरी का शानदार मौका! शिक्षा से चिकित्सा तक, इन चार विभागों में चल रही है ढेरों पदों पर भर्ती
UP Govt Jobs: यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। राज्य के चार अलग-अलग विभागों में भर्तियों की प्रक्रिया जारी है, जिनमें शिक्षा, चिकित्सा और तकनीकी क्षेत्र शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
CMO Mathura Recruitment 2025: मेडिकल ऑफिसर की भर्ती
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय, मथुरा ने मेडिकल ऑफिसर के 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों पर वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी और जरूरी निर्देश आधिकारिक वेबसाइट mathura.nic.in पर उपलब्ध हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास MBBS डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदक की अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
UPSBC Recruitment 2025 Assistant Engineer: असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPSBC) ने असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 7 जुलाई 2025 से आधिकारिक वेबसाइट bridgecorporationltd.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। साथ ही, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास GATE 2023, 2024 या 2025 में वैध स्कोर होना अनिवार्य होगा। पूरा विवरण यहां पढ़ें।
UPPSC Computer Assistant Recruitment 2025: कंप्यूटर सहायक पदों पर नौकरी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर सहायक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आज से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी पात्र हैं, जिन्होंने इंटरमीडिएट (10+2) के साथ कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2025 की स्थिति के अनुसार की जाएगी। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
MMMUT Gorakhpur Recruitment 2025: शिक्षकों की ढेरों नौकरियां
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर ने सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम (संविदा आधार) के तहत विभिन्न विभागों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 66 पदों को भरना है। इनमें प्रोफेसर के 9 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 16 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 पद शामिल हैं। ये नियुक्तियां इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रबंधन, फार्मेसी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में की जाएंगी, जो पूरी तरह सेल्फ फाइनेंसिंग योजना के अंतर्गत संविदा आधार पर की जाएंगी।