Uttar Pradesh (UP) Board Results 2020: सरकारी नौकरी पाने लिए बहुत से युवा मेहनत करते हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसी पद के लिए लाखों की संख्या में आवेदन होते हैं। वहींं बहुत से युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी करते हैं। यूपीएससी, रेलवे और एसएससी जैसेे संस्थानों द्वारा नौकरी के लिए निकलने वाले आवेदनों में अधिकतर में शैक्षणिक योग्यता स्नातक होती है। वहीं कुछ नौकरियों के लिए यह योग्यता 12वीं पास भी होती है। तो क्या 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कोई मौका नही होता है। ऐसा नहीं है 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी बहुत सारे सरकारी संस्थान नौकरियों के लिए आवेदन निकालते रहते हैं। तो जानते हैं हाल में 10वीं पास के लिए कौन - कौन से संस्थानों में नौकरियां निकली हैं -
UP Board Result 2020: 10वीं के बाद सरकारी नौकरी में भी हैं अवसर हजार
Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग, मध्यप्रदेश में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें कि उम्मीदवार 07 जुलाई, 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Indian Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग ने भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि ये भर्तियां हरियाणा डाक विभाग में होने जा रही हैं। उम्मीदवार इस नौकरी को पाने के लिए 07 जुलाई, 2020 तक पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए पंजीकरण कि प्रक्रिया 08 जून, 2020 से शुरू हो चुकी है।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।