{"_id":"576132764f1c1b4a2511c341","slug":"up-big-news-16448-recruitment-of-teachers-in-primary-schools-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी से बड़ी खुशखबरी: प्राथमिक विद्यालयों में 16 हजार शिक्षकों की भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
यूपी से बड़ी खुशखबरी: प्राथमिक विद्यालयों में 16 हजार शिक्षकों की भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में खाली 16448 सहायक अध्यापकों के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो रही है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इन पदों के लिए आवेदन अगले सप्ताह शुरू होंगे।
- फोटो : getty
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि शासन से इन पदों पर भर्ती के लिए अनुमति मिल गई है। शासनादेश जारी होते ही एनआईसी से नई भर्ती के लिए अलग से वेबसाइट बनवाकर आवेदन शुरू कर दिया जाएगा। इस भर्ती में शिक्षक बनने की योग्यता पूरी करने वाले सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह भर्ती प्रक्रिया दो महीने में पूरी कर ली जाएगी। इससे परिषदीय विद्यालयों को चालू शैक्षिक सत्र में पर्याप्त संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मिल जाएंगे।
- फोटो : Logo
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों को जल्द ही इम्प्लाई कोड आवंटित हो जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लाखों शिक्षकों को उनकी सुविधा के लिए इम्प्लाई कोड आवंटित किया जा रहा है। इस कोड के जरिए शिक्षक-शिक्षिकाएं पीएफ-प्रमोशन और तबादले की लिस्ट के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : getty
परिषदीय विद्यालयों में तीन वर्ष से अंतरजनपदीय स्थानांतरण की उम्मीद लगाए शिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इसी सप्ताह स्थानांतरण का आदेश जारी हो सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : getty
स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद अलग-अलग जिलों में तैनात पति-पत्नी को एक जिले में स्थानांतरित होने का मौका मिल सकता है। परिषद इसके लिए अलग से वेबसाइट बनाएगा। तीन वर्ष बाद हो रहे तबादले में लगभग एक लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को लाभ मिलेगा। हालांकि इलाहाबाद, लखनऊ, आगरा, कानपुर, गौतमबुद्घ नगर, मेरठ, बरेली, वाराणसी जिले में सीटें कम होने के कारण स्थानांतरण में परेशानी हो सकती है।