फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs: ये हैं इस हफ्ते की बड़ी नौकरियां, अंतिम डेट से पहले कर दें अप्लाई; जानें आवेदन से जुड़ी काम की जानकारी

Sun, 24 Sep 2023 07:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 07:39 PM IST
सार

Latest Government Jobs Of Week: इस हफ्ते कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पसंद की भर्ती चुनकर अंतिम डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी जानकारी आगे पढ़ें।
 

विज्ञापन
Top latest government jobs of week know application process and last date
JOBS - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग ने प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है। भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2023 है। योग्य उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - osssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 921 पदों को भरेगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा संभवतः इसी साल नवंबर के महीने में आयोजित की जाएगी। 

UPSC Assistant Public Prosecutor Recruitment 2023

Top latest government jobs of week know application process and last date
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC) ने सहायक लोक अभियोजक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2023 तक है। कुल 18 पदों  पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती होनी है। 

CWC Recruitment 2023

Top latest government jobs of week know application process and last date
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

केंद्रीय भंडारण निगम में सहायक अभियंता, लेखाकार, अधीक्षक और कनिष्ठ तकनीकी सहायक के 153 पदों पर भर्तियां जारी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है। लिहाजा फटाफट आवेदन कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS Patna Recruitment 2023

Top latest government jobs of week know application process and last date
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 15 दिन तक है। विज्ञापन 23 सितंबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था।

विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

Top latest government jobs of week know application process and last date
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 को समाप्त हो रही थी। जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए अब 29 सितंबर, 2023 तक पंजीकरण कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed