फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSSSC Jr Assistant Recruitment: जूनियर असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्तियां, यहां पढ़ें आवेदन से जुड़ी जानकारी

Tue, 12 Sep 2023 12:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 12 Sep 2023 12:45 PM IST
सार

UPSSSC Jobs 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट (JA) और असिस्टेंट लेवल 3 सहित 3,831 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
UPSSSC Jr Assistant and other posts recruitment registration begins apply at upsssc.gov.in
यूपीएसएसएससी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UPSSSC Jr Assistant Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (यूपीएसएसएससी)  ने जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क, असिस्टेंट लेवल 3 सहित 3,831 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी  12 सितंबर 2023 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 03 अक्तूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

UPSSSC Jr Assistant and other posts recruitment registration begins apply at upsssc.gov.in
UPSSSC Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission - फोटो : Social media
यूपीएसएसएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3831 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 3768 रिक्तियां संयुक्त कनिष्ठ सहायक के पद के लिए और 63 रिक्तियां जूनियर क्लर्क पदों के लिए हैं।
UPSSSC Jr Assistant and other posts recruitment registration begins apply at upsssc.gov.in
UPSSSC Recruitment 2023 - फोटो : Social media
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSSSC Jr Assistant and other posts recruitment registration begins apply at upsssc.gov.in
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
अनारक्षित (यूआर), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 25 रुपये के ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
UPSSSC Jr Assistant and other posts recruitment registration begins apply at upsssc.gov.in
UPSSSC JOBS - फोटो : सोशल मीडिया

यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2022 में पास उम्मीदवार इन पदों के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों को ही अलग से शुल्क देना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed