Telangana High Court Recruitment 2020 : तेलंगाना उच्च न्यायालय में अनेक पदों पर नियुक्तियां शुरू होने जा रही हैं। ये नियुक्तियां सिविल जज के रिक्त पदों को भरने के लिए होंगी। आपको बता दें कि इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च, 2020 से शुरू होगी। आवेदन लिंक भी 13 मार्च, 2020 को सक्रिय होगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी नेट बैंकिंग के माध्यम से ही करना होगा। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक खबर में आगे की स्लाइड में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, बस चाहिए ये डिग्री
महत्वपूर्ण तिथियां -
पद का विवरण -
सिविल जज - 70 पद
आयु सीमा - उम्मीदवार के लिए न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री होना अनिवार्य है।
ऐसे करें आवेदन - इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट www.hc.ts.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : केंद्रीय विद्यालय में सीधी हो रही हैं भर्तियां, दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का मौका
आवेदन शुल्क -
अनारक्षित वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 1000 रुपये
अनुसूचित जाति / जनजाति के उम्मीदवारों के लिए - 500 रुपये
चयन प्रक्रिया - उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, वायवा और स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर होगा।
ये भी पढ़ें : इस राज्य में बंपर भर्तियां, 4000 से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी के मौके
ये भी पढ़ें : स्नातकों की सीधी हो रही हैं भर्तियां, आवेदन के लिए बस कुछ घंटे बाकी
विज्ञापन संख्या - 10/2020-RC
नौकरी का स्थान - हैदराबाद (तेलंगाना)
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।