कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। एसएससी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चरण-VIII / 2020 / चयन परीक्षा के परिणाम की घोषणा और शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूचियां श्रेणीश: सोमवार, 12 अप्रैल, 2021 को अपलोड कर दी गई है।
कर्मचारी चयन आयोग : एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा के नतीजे जारी, यहां देखें चयन सूची
चयन परीक्षा के परिणाम की घोषणा और शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूचियां 12 अप्रैल को अपलोड कर दी गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा में अपेक्षित अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता अनुसार स्क्रूटनी के लिए बुलाया जाएगा। परिणाम की घोषणा के बाद स्क्रूटनी के लिए सूची घोषित कर दी गई है।
आवश्यक योग्यता के तीन स्तरों यानी मैट्रिक स्तर, उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर और स्नातक एवं उससे ऊपर के स्तर के आवेदकों के लिए विभिन्न श्रेणियों के पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षाएं 06, 09 और 10 नवंबर, 2020 को हुई थी। हालांकि, बिहार में उम्मीदवारों के लिए 14 दिसंबर, 2020 को परीक्षाएं आयोजित की गईं थी।
यह भी पढ़ें : पड़ताल : जानिए क्या है आर्टिकल-341? धारा-341 से कैसे अलग है अनुच्छेद-341? क्या इसे हटा देगी सरकार?
एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा की उत्तर कुंजी दिसंबर, 2020 में ही जारी कर दी गई थी और आंसर की को चुनौती देने के लिए 31 दिसंबर, 2020 को शाम छह बजे तक का समय रखा गया था। इसके लिए 100 रुपये प्रति उत्तर / प्रश्न के ऑनलाइन भुगतान के साथ आमंत्रित किया गया था।
श्रेणी वार शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी
यहां क्लिक कर देखें श्रेणी वार सूची आगे क्या?
अधिसूचना में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों को स्क्रूटनी के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें शैक्षिक योग्यता (ईक्यू), अनुभव, श्रेणी और उम्र सीमा के संबंध में सभी सहायक और आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों को हार्ड कॉपी में उनके ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंट आउट के साथ संबंधित क्षेत्रीय / उप-क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होगा। दस्तावेजों को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दें। ये दस्तावेज 30 अप्रैल 2021 तक आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए।
यह भी पढ़ें : बोर्ड परीक्षाएं 2021: देशभर में जोर पकड़ रही इम्तिहान रद्द करने की मांग, पढ़िए किसने क्या कहा?