SSC MTS Notification 2021 : एसएससी यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ की बंपर भर्तियां की जा रही हैं। इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने शुक्रवार, 05 फरवरी को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ आवेदन भी शुरू हो गए हैं। एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के जरिये केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभागों और सेवा संस्थानों में मल्टी टास्किंग और नॉन टेक्नीकल स्टाफ के पदों पर भर्तियां की जाती हैं। यहां आप इस खबर में भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
SSC MTS Recruitment 2021: एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अधिसूचना यहां पढ़ें
अधिसूचना में हुई देरी
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। इस ही के साथ परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। हालांकि, एसएससी एमटीएस के कैलेंडर के अनुसार नोटिफिकेशन 02 फरवरी को जारी होना था और आवेदन 18 मार्च, 2021 तक चलनी थी। लेकिन कुछ कारणों इसमें देरी हुई है। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को यहां क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। आगे कि स्लाइड में भर्ती की पूरी जानकारी दी गई है।
भर्ती परीक्षा का शेड्यूल : मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा 2020
एसएससी ने जारी किया था नोटिस
इस संबंध में एसएससी की ओर से 29 जनवरी, 2021 को एक नोटिस जारी करते हुए कहा था कि मल्टी टास्किंग (नॉनटेक्निकल) स्टाफ एग्जामिनेशन -2020 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि नोटिस ऑफ मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा, 2020 की अधिसूचना जो 02.02.2021 को प्रकाशित होने वाली है, अब 05.02.2021 को प्रकाशित की जाएगी।
योग्यता एवं पात्रता
एसएससी एमटीएस परीक्षा में आवेदन के लिए मूल आवश्यकता उम्मीदवार का 10वीं पास होना है। साथ ही सभी उम्मीदवार 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों तो एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा-2020 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसमें नियमित बोर्ड के साथ ही ओपन स्कूल से 10वीं कक्षा की समकक्ष परीक्षा पास करने वाले भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठेंगे, वे भी परीक्षा आवेदन के योग्य हैं, बशर्ते उनकी उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य हो। दूसरी तरफ आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है। अधिक जानकारी लेने के लिए ssc.nic.in पर विजिट कर सकते है।