SSC MTS : एसएससी यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ की बंपर भर्तियां की जानी है। इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी शुक्रवार, 05 फरवरी को आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के जरिये केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभागों और सेवा संस्थानों में मल्टी टास्किंग और नॉन टेक्निकल स्टाफ के पदों पर भर्तियां की जाती हैं।
SSC MTS 2021 : जल्द जारी होगी एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना, 10वीं पास के लिए ढेरों नौकरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिसूचना में हुई देरी
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस ही के साथ परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होते ही योग्य उमीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, एसएससी एमटीएस के कैलेंडर के अनुसार नोटिफिकेशन 02 फरवरी को जारी होना था और आवेदन 18 मार्च, 2021 तक चलनी थी। लेकिन कुछ कारणों इसमें देरी हुई है।
एसएससी ने जारी किया था नोटिस
इस संबंध में एसएससी की ओर से 29 जनवरी, 2021 को एक नोटिस जारी करते हुए कहा था कि मल्टी टास्किंग (नॉनटेक्निकल) स्टाफ एग्जामिनेशन -2020 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि नोटिस ऑफ मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा, 2020 की अधिसूचना जो 02.02.2021 को प्रकाशित होने वाली है, अब 05.02.2021 को प्रकाशित की जाएगी।
योग्यता एवं पात्रता
एसएससी एमटीएस परीक्षा में आवेदन के लिए मूल आवश्यकता उम्मीदवार का 10वीं पास होना है। साथ ही सभी उम्मीदवार 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों तो एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा-2020 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसमें नियमित बोर्ड के साथ ही ओपन स्कूल से 10वीं कक्षा की समकक्ष परीक्षा पास करने वाले भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठेंगे, वे भी परीक्षा आवेदन के योग्य हैं, बशर्ते उनकी उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य हो। दूसरी तरफ आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है। अधिक जानकारी लेने के लिए ssc.nic.in पर विजिट कर सकते है !
पदों का विवरण
आमतौर पर एसएससी एमटीएस परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों के विवरण, मंत्रालयों एवं विभाग में रिक्तियों की संख्या के अनुसार तय होते हैं। इसलिए, रिक्तियों की संख्या परीक्षा अधिसूचना के बाद जारी की जा सकती है। पिछले तीन वर्षों की बात करें तो रिक्तियों की संख्या घटती बढ़ती रही है। जहां वर्ष 2017 में 8,300, 2018 में 10,674 तो वहीं 2019 में 9,069 रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की गई थी।