फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्मचारी चयन आयोग : कांस्टेबल जीडी भर्ती 2021 को लेकर मई में जारी होगी अधिसूचना

Sun, 11 Apr 2021 09:29 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 11 Apr 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
SSC GD Constable Notification 2021 likely to release in first week of May 2021 on ssc.nic.in
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics

सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्ती निकलने वाली है। आयोग द्वारा इस बार बड़ी संख्या में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां की जानी है। ये भर्तियां विभिन्न सुरक्षा बलों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जाएगी।  


स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) के आधिकारिक भर्ती कैलेंडर -2021 के अनुसार, यह अधिसूचना 25 मार्च, 2021 को जारी की जानी थी। लेकिन किन्हीं कारणवश अब अधिसूचना मई के पहले सप्ताह तक के लिए टाल दी गई है। इस संबंध में एसएससी की ओर से नौ अप्रैल को एक नोटिस जारी कर सूचना दी गई है। 
एसएससी की ओर से कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी) के पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2021 तक है। 

SSC GD Constable Notification 2021 likely to release in first week of May 2021 on ssc.nic.in
ssc

इन केंद्रीय बलों में होगी भर्ती 

  1. सीमा सुरक्षा बल (BSF)
  2. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
  3. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)
  4. सशस्त्र सीमा बल (SSB)
  5. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
  6. भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
  7. सचिवालय सुरक्षा बल (SSF)
  8. साथ ही असम राइफल्स के लिए राइफलमैन की भर्ती

SSC GD Constable Notification 2021 likely to release in first week of May 2021 on ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग

भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 10 मई, 2021
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : जुलाई, 2021
  • परीक्षा की तिथि : 02 अगस्त से 25 अगस्त, 2021

आवेदन शुल्क 
जरनल/ओबीसी आवेदकों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
SSC GD Constable Notification 2021 likely to release in first week of May 2021 on ssc.nic.in
ssc

आयु सीमा 
महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 21 वर्ष आयु के युवा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।  

ये रहेगी चयन प्रकिया

  • ऑनलाइन सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 
  • शारीरिक योग्यता एवं दक्षता परीक्षण 
  • चिकित्सकीय परीक्षण 
  • दस्तावेज प्रमाणीकरण 

विज्ञापन
SSC GD Constable Notification 2021 likely to release in first week of May 2021 on ssc.nic.in
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

परीक्षा में पूछे जाएंगे इनके सवाल 

  • जनरल नॉलेज
  • जनरल रीजनिंग
  • क्वांटेटिव एप्टीट्यूड 
  • इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन  
ऐसे करें आवेदन 
अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी चयन आयोग (जीडी) के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर सीधे आवेदन कर सकेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed