फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10वीं पास के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों में बंपर वैकेंसी, एसएससी करेगा 56717 हजार सिपाहियों की भर्ती

Wed, 13 Jun 2018 09:56 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
SSC Constable GD Notification 2018 notification released on 9th June to recruit 56717 CAPF
SSC

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) केंद्रीय सुरक्षा बलों में कांस्टेबल जीडी-2017 सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी और असम राइफल में सिपाही के लिए खाली हुए 56717 पदों पर जल्द भर्ती करेगा।

SSC Constable GD Notification 2018 notification released on 9th June to recruit 56717 CAPF
ssc constable gd 2018
आयोग की ओर से इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास और आयुसीमा 18 से 23 वर्ष के बीच रखी गई है। इस महीने के अंत तक कांस्टेबल जीडी-2017 के लिए आवेदन जारी कर दिया जाएगा। एसएससी की बड़ी परीक्षाओं में से एक कांस्टेबल जीडी में शैक्षिक योग्यता दसवीं पास होने के कारण इस परीक्षा में 35 से 40 लाख परीक्षार्थी दावेदारी करते हैं। आवेदन की तिथि जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर लॉगइन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 
SSC Constable GD Notification 2018 notification released on 9th June to recruit 56717 CAPF
ssc constable gd 2018

पूर्व में फरवरी में होनी थी पदों की घोषणा
आयोग के कैलेंडर में पहले कांस्टेबल जीडी-2017 के लिए पदों की घोषणा फरवरी में होनी थी। पूर्व में आवेदन की तिथि के आधार पर आयोग ने सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए 13 जून से सात जुलाई 2018 के बीच का समय तय किया था। अब आवेदन मांगे जाने में देरी के चलते परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
SSC Constable GD Notification 2018 notification released on 9th June to recruit 56717 CAPF

एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा को लेकर कुछ तकनीकी बदलाव के चलते आवेदन में देरी हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आवेदन जारी होंगे। सिपाही भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक मानकों की जांच, मेडिकल टेस्ट, शारीरिक दक्षता की जांच होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed