फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI Vacancy 2024: बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, सैलरी 45 लाख सालाना; जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sat, 07 Sep 2024 06:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 07 Sep 2024 06:00 AM IST
सार

SBI Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है।

विज्ञापन
SBI Recruitment 2024 for 58 specialist officer, apply link here sbi.co.in
SBI Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

SBI Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ( sbi.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2024 है। 

SBI Recruitment 2024 for 58 specialist officer, apply link here sbi.co.in
SBI Vacancy 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
रिक्तियां 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 58 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के लिए 3 और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए 30 रिक्तियां शामिल है। वहीं सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव के 25 पदों को भरा जाएगा। 
SBI Recruitment 2024 for 58 specialist officer, apply link here sbi.co.in
SBI Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
शैक्षणिक योग्यता
  • डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीई बीटेक/एमसीए या एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, दस साल का अनुभव भी होना चाहिए।
  • असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए भी आवेदक को बीटेक/बीई या बीसीए पास होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें भी दस साल का अनुभव होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Recruitment 2024 for 58 specialist officer, apply link here sbi.co.in
SBI Recruitment 2024 - फोटो : freepik

आयु सीमा
डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट पदों के लिए आवेदकों की आयु 29 से 42 बर्ष निर्धारित है। वहीं सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव पदों के लिए उम्र 27 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
SBI Recruitment 2024 for 58 specialist officer, apply link here sbi.co.in
SBI Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

सैलरी
इन पदों मे डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पद पर सीटीसी (CTC) की रेंज 45 लाख रुपये सालाना और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट का 35 लाख, वहीं सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव का सीटीसी 29 लाख रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed