फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Recruitment 2024: इस बैंक में विशेषज्ञ अधिकारी के पदों पर चल रही है भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Thu, 05 Sep 2024 04:52 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 05 Sep 2024 04:52 PM IST
सार

Bank Recruitment 2024: पंजाब एवं सिंड बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के दो सौ से अधिक पदों भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Punjab & Sind Bank SO Recruitment 2024: Apply for 213 posts at punjabandsindbank.co.in, read more details
Bank Recruitment 2024 - फोटो : iStock

Bank Recruitment 2024: पंजाब एंड सिंध बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (punjabandsindbank.co.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 213 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2024 तक है।  

Punjab & Sind Bank SO Recruitment 2024: Apply for 213 posts at punjabandsindbank.co.in, read more details
Bank Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
आयु सीमा
  • एसएमजीएस IV: न्यूनतम आयु सीमा 28 और अधिकतम 40 वर्ष है।
  • एमएमजीएस III: न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष है।
  • एमएमजीएस II: न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।
  • जेएमजीएस I: न्यूनतम आयु सीमा 20 और अधिकतम 32 वर्ष है।
Punjab & Sind Bank SO Recruitment 2024: Apply for 213 posts at punjabandsindbank.co.in, read more details
Bank Recruitment 2024 - फोटो : freepik
चयन प्रक्रिया
जेएमजीएस I और एमएमजीएस II में आईटी विशेषज्ञों के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड के रूप में गेट स्कोर प्रदान करना होगा। चयन प्रक्रिया में गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और केवल एक व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab & Sind Bank SO Recruitment 2024: Apply for 213 posts at punjabandsindbank.co.in, read more details
Bank Recruitment 2024 - फोटो : freepik

एसएमजीएस IV,एमएमजीएस III,एमएमजीएस II, जेएमजीएस I पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं। लिखित परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता, व्यावसायिक ज्ञान से प्रश्न शामिल होंगे। अंतिम चयन उम्मीदवारों द्वारा पूरी चयन प्रक्रिया में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा और मेरिट रैंकिंग के अनुसार होगा।

विज्ञापन
Punjab & Sind Bank SO Recruitment 2024: Apply for 213 posts at punjabandsindbank.co.in, read more details
Bank Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 213 पदों को भरा जाएगा। इसमें जेएमजीएस-I के लिए 56, एमएमजीएस-II के लिए 117 और  एमएमजीएस-III के लिए 33 रिक्तियां शामिल है। वहीं एसएमजीएस IV के 7 पदों को भरा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed