WBHRB Recruitment 2020 : स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड (WBHRB) पश्चिम बंगाल ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है, जिसके तहत कुल 1000 से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि चिकित्सा अधिकारी (विशेषज्ञ) के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उम्मीदवार आगे दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या आगे दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड में हो रही हैं बपंर भर्तियां, यहां 1000 से ज्यादा पद हैं खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 19 जून, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 जुलाई, 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन को पढ़ें।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
चिकित्सा अधिकारी (विशेषज्ञ) कुल 1371 पद
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://wbhrb.in/ पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2020 तक पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार कि त्रुटि होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र निश्चित समय के अंदर ही किए गए मान्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : UPSC: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां लें पूरी जानकारी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : UK Board Result 2020: 12वीं पास युवाओं को UKSSSC दे रहा है नौकरी का बेहतरी मौका, जल्द करें आवेदन