भारतीय डाक विभाग में बपंर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अब नजदीक है। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई थी। अब वह समय सीमा भी खत्म होने जा रही है। उम्मीदवार 03 दिसंबर, 2019 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए तीन हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, आज है आवेदन का आखिरी मौका
महत्वपूर्ण तिथियां :
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 01 नवंबर, 2019
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2019 (पुरानी अंतिम तिथि)
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 03 दिसंबर, 2019 (नई)
पदों का विवरण :
पद का नाम पदों की संख्या
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 3,650
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से अधिसूचना देखें।
आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन :
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। या फिर आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 3 दिसंबर, 2019 तक पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गर्ई अधिसूचना देखें।
ये भी पढ़ें : CISF में 12वीं पास के लिए नौकरी, सैलरी 80 हजार से ज्यादा
नौकरी का स्थान: महाराष्ट्र
ये भी पढ़ें : Sarkari job LIVE Updates: सरकारी नौकरी पाने के लिए कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन, लें पूरी जानकारी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : रेलवे में 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, जान लें आवेदन की अंतिम तिथि