Panvel Municipal Corporation Recruitment 2020 : पनवेल महानगरपालिका (PMC) में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। ये नोटिफिकेशन स्टाफ नर्स, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑफिसर, आयुष मेडिकल ऑफिसर, हेल्थ वर्कर और फार्मासिस्ट व अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए आमंत्रित की गई है। जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी को पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2020 है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महानगरपालिका ने मांगे हैं आवेदन, यहां स्टाफ नर्स, आयुष मेडिकल ऑफिसर समेत कई पद हैं खाली
महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 12 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 22 जुलाई, 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पनवेल नगर निगम (PMC) के नियमानुसार निर्धारित की गई है। जिसकी अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पदों का नाम और पदों की संख्या :
- फिजिशियन - 05 पद
- पार्ट टाइम फिजिशियन - 03 पद
- एनेस्थिसियोलॉजिस्ट - 05 पद
- मेडिकल ऑफिसर - 20 पद
- आयुष चिकित्सा अधिकारी - 50 पद
- स्टाफ नर्स - 30 पद
- स्वास्थ्य कार्यकर्ता - 50 पद
- फार्मासिस्ट - 05 पद
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
- पात्र और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और 12 जुलाई, 2020 से 22 जुलाई तक या उससे पहले panvelcorporation@gmail.com पर ईमेल द्वारा आवेदन भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।
ये भी पढ़ें - केंद्रीय रेशम बोर्ड में चल रही हैं भर्तियां, युवाओं को मिला नौकरी पाने का एक और मौका
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, 12वीं पास युवाओं के लिए 400 से ज्यादा पद है खाली