Lok Sabha Reporter Recruitment 2019 : लोक सभा सचिवालय ने संसदीय रिपोर्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 28 जनवरी 2020 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
लोक सभा में नाैकरी का शानदार मौका, स्नातकों को मिलेगी 1.77 लाख तक सैलरी
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 28 जनवरी 2020
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
संसदीय रिपोर्टर 21
वेतनमान :
वेतन मैट्रिक्स में स्तर -10 (56100-177500 रुपये)
शैक्षणिक योग्यता :
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही अंग्रेजी / हिंदी में 160 wpm की शॉर्टहैंड गति होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों से संबंधित उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अधिसूचना को जरूर पढ़ें। सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। उम्मीदवार समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 28 जनवरी 2020 तक पूरा कर लें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का शानदार मौका, शिक्षकों के 37 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE : लोकसभा से लेकर पीएससी समेत कई विभागों में भर्तियां
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : IOCL में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज से आवेदन शुरू
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।