फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri LIVE: सरकारी विभागों में हो रही भर्तियां, यहां कई पद हैं खाली

Fri, 27 Dec 2019 02:26 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 27 Dec 2019 02:26 PM IST
खास बातें

  • 10वीं, 12वीं पास के लिए यहां कई पदों पर सरकारी नौकरी के मौके
  • यूपीपीएससी ने मांगे स्नातकों से आवेदन
  • पुलिस विभाग में हो रही हैं बंपर भर्तियां, 12वीं पास के लिए शानदार मौका
  • भारतीय रेलवे में 3000 से ज्यादा पद खाली
Sarkari Naukri 2020-21: सरकारी नौकरी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज हम आपको यहां राज्यों के विभिन्न विभागों में होने जा रही भर्तियों के बार में जानकारी देंगे, जिनके बारे में कभी-कभी उम्मीदवारों को पता ही नहीं चल पाता है। यहां हम सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपडेट आपको देते रहेंगे। हम यहां इन सभी भर्तियों की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri LIVE : apply now for government jobs, all links here
sarkari naukri - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

02:25 PM, 27-Dec-2019

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में नाैकरी का मौका

HPPSC Recruitment 2019-20 - हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ संबद्ध सेवा परीक्षा 2019 के लिए आवेदन मांगे हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:45 PM, 27-Dec-2019

Railway: स्काउट और गाइड्स कोटे के तहत हो रही हैं भर्तियां

Railway Recruitment 2019-20 : साउथ सेंट्रल रेलवे ने फिर एक बार कई पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये भर्तियां स्काउट और गाइड्स कोटे के तहत विभिन्न पदों पर की जा रही हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
12:40 PM, 27-Dec-2019

स्नातकों के लिए यहां हो रही हैं बंपर भर्तियां

पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड में विद्युत सहायक (कनिष्ठ सहायक) के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2020 है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:26 AM, 27-Dec-2019

यहां है पुरातत्व अधिकारी बनने का मौका

लोक सेवा आयोग (TNPSC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि पुरातत्व अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2019 है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए मान्य होंगे। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:40 AM, 27-Dec-2019

स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका

उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (UGVCL) में कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2020 निर्धारित की गई है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:16 AM, 27-Dec-2019

Railway: भारतीय रेलवे में 3000 से ज्यादा पद खाली

10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे शानदार मौका लेकर आया है। दक्षिण रेलवे में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां कुल 3,585 पदों पर होने जा रही हैं। अगर आप यह नौकरी पाना चाहते हैं, तो आज ही आवेदन करें।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:15 AM, 27-Dec-2019

UPPSC: उत्तर प्रदेश में BEO के पदों पर हो रही हैं भर्तियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से 13 जनवरी, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:15 AM, 27-Dec-2019

डाक विभाग दे रहा है सरकारी नौकरी का मौका

 भारतीय डाक विभाग ने नौकरी के लिए फिर एक बार आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर की आगे की स्लाइड में प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवार 15 जनवरी, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:12 AM, 27-Dec-2019

Indian Air Force: 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका

भारतीय वायु सेना में एयरमैन में ग्रुप 'x' (एक्सेप्ट एजुकेशन इंस्ट्रक्टर) और ग्रुप 'y' (एक्सेप्ट ऑटोमोबाइल तकनीशियन, आईएएफ (पी), आईएएफ (एस) और म्यूजिशियन ट्रेड्स में विभिन्न पदों नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
06:05 PM, 26-Dec-2019

Sarkari Naukri LIVE: पुलिस विभाग, यूपीपीएससी समेत कई जगहों पर सरकारी नौकरियां

बिहार पुलिस विभाग ने बिहार सैन्य पुलिस एवं पुलिस के अन्य पदों के लिए सीधी भर्ती हेतु ड्राइवर कॉन्स्टेबल के कुल 1,722 पदों पर आवेदन मांगे हैं।  उम्मीदवार केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed