India Post Recruitment 2019 Govt Jobs: भारतीय डाक विभाग ने नौकरी के लिए फिर एक बार आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर की आगे की स्लाइड में प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवार 15 जनवरी, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ये भर्तियां स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर हो रही हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
डाक विभाग दे रहा है सरकारी नौकरी का मौका, 10वीं पास जल्द करें आवेदन
-
- 1
-
Link Copied
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 06 दिसंबर, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 15 जनवरी, 2020 (शाम 05:00 तक)
आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। हल्के और भारी मोटर वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त होना और साथ ही तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है। अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से अधिसूचना देखें।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
स्टाफ कार ड्राइवर 03
ऐसे करें आवेदन :
भारतीय डाक विभाग में इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। या फिर आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन स्किल के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- UPPSC: उत्तर प्रदेश में BEO के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन करने में की देरी तो पछताएंगे
ये भी पढ़ें - Indian Air Force: 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, जल्द करें आवेदन
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें - Railway: भारतीय रेलवे में 3000 से ज्यादा पद खाली, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
Advt। संख्या : MSE-13 / डायरेक्ट रेक्ट / ड्राइवर / रिक्ति वर्ष 2018/08
नौकरी का स्थान : नागपुर (महाराष्ट्र)