GJUST HISAR Recruitment 2020 : गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (GJUST HISAR ) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे 11 मई, 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हार्ड कॉपी स्वीकार करने की अंतिम तिथि 20 मई है। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दिया गया है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
यहां असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीवारों कि आयु सीमा पदों के अनुसार अलग अलग निर्धारित की गई।
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन पंजीकरण जमा करने कि प्रारंभिक तिथि: 09 अप्रैल, 2020
ऑनलाइन पंजीकरण जमा करने कि अंतिम तिथि: 11 मई, 2020
आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने कि अंतिम तिथि: 20 मई, 2020
शैक्षिक योग्यताएं:
उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी वर्क में कम से कम 2 पेपर प्रेजेंट कर चुका हो। B.E./B.Tech./B.S./M.E./M. Tech./M.S. या समकक्ष होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देंखें।
पदों का विवरण:
पदों का नाम: पदों कि संख्या:
इकोनॉमिक्स 03 पद
अंग्रेजी 03 पद
हिन्दी 03 पद
सिविल इंजीनियरिंग 03 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 03 पद
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gjuonline.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने कि अंतिम तिथि 11 मई, 2020 और आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई तक है। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया युवाओं को नौकरी का मौका, 6 मई तक कर सकेंगे आवेदन
ये भी पढ़ें - DDA: दिल्ली विकास प्राधिकरण में 600 से ज्यादा पदों पर चल रही हैं भर्तियां, 30 अप्रैल है अंतिम तिथि
ये भी पढ़ें - लोक सेवा आयोग ने दिया युवाओं को एक और मौका, 09 मई तक कर सकेंगे अब रजिस्ट्रेशन
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।